एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार आनंद मिश्रा आज बक्सर विधान सभा से करेंगे नामांकन

Updated:
विज्ञापन
एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार आनंद मिश्रा आज बक्सर विधान सभा से करेंगे नामांकन

राजनीतिक सरगर्मी के पश्चात भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर विधानसभा के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को पार्टी का सिंबल आवंटित कर बक्सर भेजा है.

विज्ञापन

बक्सर. राजनीतिक सरगर्मी के पश्चात भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर विधानसभा के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को पार्टी का सिंबल आवंटित कर बक्सर भेजा है. गुरुवार को बक्सर विधानसभा प्रत्याशी आनंद मिश्रा ने भाजपा कार्यालय अहिरौली में संगठन के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारियों से बात विमर्श को लेकर एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया. भाजपा कार्यालय अहिरौली में पहुंचने के उपरांत जिला अध्यक्ष भुवन ने माला और अंगवस्त्र से प्रत्याशी आनंद मिश्रा का स्वागत किया. मंचासीन अलीगढ़ सांद सतीष गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, सतीष त्रिपाठी, मिना कुशवाहा, शिला त्रिवेदी, राजीव रंजन सिंह, धनन्जय त्रिगुण उपस्थित थे. प्रत्याशी श्री मिश्रा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एक-एक कर परिचय दिया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि बक्सर से चुनाव लड़ने का मेरा उद्देश्य है कि बक्सर के आध्यात्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना करना मेरा संकल्प होगा. साथ ही साथ यहां के किसानों, व्यवसायियों, मजदूरों के लिए आर्थिक विकास का सृजन कर उनके जीवन को सुदृढ़ और सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी. बक्सर को हम एक शिक्षित बक्सर बना कर यहां के बच्चे, बच्चियों के जीवन को संवारने का लक्ष्य हमारे जेहन में है. देश ही नही दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर बक्सर को बिहार के मानचित्र में विकसित बक्सर बनाने का ध्येय है हमारा. उन्होंने कहा कि आज शुक्रवार 17 अक्तूबर 25 को बक्सर के जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर बक्सर विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करुंगा. उन्होंने बक्सर वासियों से निवेदन किया कि शुक्रवार को अपने बेटा, भाई और एक रखवाला के रुप में आनंद मिश्रा को आशीर्वाद देने के लिए हमारे नामांकन में अवश्य पधारें. बैठक में बक्सर जिला ईकाई के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, कार्यकर्ता तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन