बढ़ती महंगाई पर पीएम क्यों नहीं बोलते : तेजस्वी

सूबे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे संविधान पर, लोकतंत्र पर, गंगा-जमुनी तहजीब पर जब तक खतरा रहेगा तब तक हम बैठने वाले नहीं है
डॉ मनोज पांडेय के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेंसियों ने तेजस्वी की सभा में हुए शामिल
बक्सर . मुरार हाई स्कूल के मैदान में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में कई वाहनों के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. वही डॉ मनोज पांडे की नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के डुमरांव नगर ग्राम पीडिया, तुलसीपुर, राजडीहा, लहाना मैं संपर्क कर महागठबंधन सह राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह को लालटेन छाप पर मत देने के अपील किया गया. इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ओझा, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता महिमा शंकर उपाध्याय, रविंद्र कुमार राय, अभय कुमार मिश्रा, संतोष कुमार पांडे, नंदू उपाध्याय भी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




