ePaper

पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जल स्तर, तटवर्ती इलाके के लोग सहमे

Updated at : 30 Jul 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जल स्तर, तटवर्ती इलाके के लोग सहमे

उत्तराखंड समेत यूपी के मैदानी भागों में हो रही तेज बारिश के कारण गंगा नदी के जल स्तर में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी ने कर्मनाशा व गंगा नदियों के तटीय क्षेत्र के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

चौसा. उत्तराखंड समेत यूपी के मैदानी भागों में हो रही तेज बारिश के कारण गंगा नदी के जल स्तर में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी ने कर्मनाशा व गंगा नदियों के तटीय क्षेत्र के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से पानी लगातार बढ़ रहा है. और नदी का पानी अब फैलने लगा है. अभी भी गंगा का पानी तेज रफ्तार में बढ रहा है. गंगा नदी का पानी लगातार बढ़ने से गंगा व कर्मनाशा नदी के किनारे बसे गांवों के लोग बाढ़ आने की संभावना से काफी भयभीत है. फिलहाल गंगा नदी के पानी का दबाव कर्मनाशा नदी में फैलने से बनारपुर गांव के पश्चिमोत्तर बस्ती के पास तक फिर पहुंच चुका है. बताया जा रहा है कि गंगा व कर्मनाशा नदी के किनारे बसे चौसा, नरबतपुर, बनारपुर, सिकरौल, रोहिनीभान, तिवाय आदि गांव बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र माना जाता है. गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से कर्मनाशा नदी में दबाव बढ़ने लगा है. जिससे खासकर कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों में बाढ़ जैसी विभिषका आने की चिंता सताने लगी है. हालांकि गंगा नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है. जिसपर प्रशासन की नजर है और अलर्ट मोड पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन