फाइल-31- वाहन चेकिंग के दौरान हाथापाई

वाहन चेकिंग के दौरान ब्रह्मपुर चौक पर बवाल हो गया।
ब्रह्मपुर . वाहन चेकिंग के दौरान ब्रह्मपुर चौक पर बवाल हो गया. बाइक चालक व पुलिस के बीच हाथापाई हो गई. हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों ने बताया कि चौक पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान रघुनाथपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोक कर हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की मांग करते हुए पुलिस ने युवक को चांटा जड़ दिया. इस पर नाराज युवक ने भी पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए पुलिस के साथ भिड़ गया. इस पर वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर युवक को पकड़ कर थाने ले गई. अचानक हुए इस हंगामा से चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी वहां जांच रोकना पड़ा. मगर इस मामले में संबंधित थाना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




