बीइओ ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण

Updated at : 09 Apr 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
बीइओ ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण

प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम ने बुधवार को शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में निरीक्षण किया.

विज्ञापन

केसठ. प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम ने बुधवार को शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिया. बीईओ ने मध्य विद्यालय डिहरा, मध्य विद्यालय शिवपुर पश्चिमी एवं मध्य विद्यालय बैजनाथपुर का निरीक्षण किया. इस दौरान बीईओ ने विद्यालय में प्रशासनिक, शैक्षणिक व्यवस्था, स्वच्छता समेत अन्य गतिविधियों की जानकारियां ली. इसके अलावा वर्ग कक्ष में जाकर छात्र छात्राओं से पढ़ाई की व्यवस्था संबंधी पूछताछ की. विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से बच्चों को मिल रहे मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता, पेय जल की व्यवस्था समेत स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने विद्यालय के विकास को लेकर प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. साथ ही गुणवतापूर्ण शिक्षा के बिंदुओं को अमल करने को लेकर निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति ठीक थी. उन्होंने शौचालय की सफाई एवं विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को लेकर प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया. बिजली चोरी के आरोप मे दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज सिमरी. विधुत विभाग द्वारा टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर दुरासन गांव में छापामारी कर दो लोगो को अवैध रूप से बिजली उपभोग करने के आरोप में दोषी पाया गया. अवैध रूप से बिजली उपभोग करने वालों के खिलाफ टीम गठित कर लगातार छापामारी की जा रही है. कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व मे टीम गठित कर दुरासन गांव में छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान मंजू देवी व विरेन्द्र राय के आवासीय परिसर में गठीत टीम द्वारा छापामारी की गई तो उक्त सभी अवैध रूप से बिजली उपभोग करते हुए पाये गये. आरोपितों के खिलाफ कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. छापामारी दल में विनोद कुमार, रामपुनित चौबे, अमित कुमार ओमप्रकाश राय शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन