buxar news : दुकानों से कपड़े की चोरी करने वाली महिला गिरोह को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

buxar news : बाजार की दुकानों में चहल-पहल के बीच चोर सक्रिय
चौसा. बाजार में छठ पूजा को लेकर काफी भीड़ है. बाजार की दुकानों में चहल-पहल के बीच सक्रिय रहने वाले चोरी को अंजाम देने वाले एक महिला गिरोह का पर्दाफाश शनिवार को चौसा बाजार में हुआ है. इस गिरोह की गतिविधियां सिर्फ चौसा तक सीमित नहीं, बल्कि राजपुर, तियरा और आसपास के इलाकों में भी इनकी पहुंच का खुलासा हुआ है. लगातार दुकानों से कपड़े गायब होने की शिकायतों और सीसीटीवी में कैद फुटेज ने पुलिस को पहले से ही सतर्क कर दिया था. आखिरकार शनिवार को मौके पर ग्रामीणों की सजगता ने इस गैंग को पकड़ लिया गया. मामला उस वक्त सामने आया जब चोर गिरोह की महिलाएं चौसा बाजार में कपड़ा दुकान को निशाना बनाने पहुंची थीं. दुकानदारों को शक होने पर स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और तुरंत 112 पर सूचना दी. पुलिस टीम ने पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की. चोरी की घटनाओं की तफ्तीश में सामने आया कि यह गिरोह कई जिलों में फैला हुआ है और योजनाबद्ध तरीके से भीड़भाड़ वाले बाजारों में सक्रिय रहता है. चोरी के कपड़ों को सस्ते दामों पर बेचकर यह गिरोह आर्थिक लाभ कमाता था. पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं से पहले कई दुकानों से चोरी हुई वस्तुओं के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष शम्भू भगत ने बताया कि गिरफ्तार महिलाऐं यूपी के चंदौली और जमानिया क्षेत्रों की है. इनके गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस बरामदगी और नेटवर्क की तह तक जाने के लिए लगातार दबिश दे रही है. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों को भी खंगाल रही है. वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने मांग की है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की जाए, ताकि ऐसे गिरोहों पर पूर्ण रोक लग सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




