लगा महाजाम, 15 किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन में खड़े रहे वाहन

यूपी के भरौली स्थित संकीर्ण टर्निंग प्वाइंट पर वाहनों के संचालन में परेशानी का असर बक्सर जिले के यातायात व्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है.
बक्सर. यूपी के भरौली स्थित संकीर्ण टर्निंग प्वाइंट पर वाहनों के संचालन में परेशानी का असर बक्सर जिले के यातायात व्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है. जिसके कारण बिहार से यूपी जाने वाले वाहनों की गति पर विराम लग गया है. जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में ट्रकों की कागजातों की जांच की जा रही है. जिससे और भी परेशानी बढ़ गई है. भरौली में वाहनों के संचालन में परेशानी के कारण नगर के जिले के आवागमन पर प्रभाव पड़ रहा है. जिसके कारण इमरजेंसी से लेकर हर प्रकार की आवागमन पर प्रभाव पड़ा. जिससे विद्यालय के वाहनों के साथ ही एंबुलेंस की सेवायें भी प्रभावित हुई. एंबुलेंस का सायरन भी प्रभाव नहीं डाल रहा था. वहीं इस जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस एवं ट्रैफिक विभाग पुरी तरह से लापरवाह बना हुआ है. इस गंभीर समस्या का निदान पुल के चालू होने से अबतक नहीं निकल पाया है. इस जनता की गंभीर समस्या के प्रति प्रशासन नतमस्तक दिख रहा है. वहीं सोमवार को पटना बक्सर लेन के साथ ही बक्सर पटना लेन में भी जाम की स्थिति काफी गंभीर बनी रही. गोलंबर से फोरलेन एवं नगर में रात्रि में ही गंभीर रूप ले लिया था. वहीं सुबह में विद्यालय के बसों के सड़क पर आने के बाद जाम की स्थिति और भी गंभीर हो गयी. वहीं जाम फोरलेन पर अहिरौली मोड से गोलंबर एवं कतकौली गेट तक लगी रही. खबर लिखे जाने तक फोरलेन पर तीन कतारों में बड़े बालू के ट्रक लगे रहे. वहीं बक्सर पटना लेन में पटना की ओर से आने वाले वाहनों को लेकर हादसा होने की संभावना हमेशा बनी हुई है.
निर्धारित मानकों का ट्रक नहीं करते हैं पालन : प्रशासनिक स्तर पर ट्रकों के संचालन को लेकर फोरलेन पर एक लेन निर्धारित किया गया है. जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके. प्रशासन के इस निर्धारित नियमों का पालन वाहन चालकों द्वारा नहीं किया जा रहा है. वहीं घंटों जाम में फंसने से बचने के लिए वाहन चालक रांग साइड के साथ ही अन्य लेन के माध्यम से सीधे गोलंबर पहुंच रहे है. इससे जाम की स्थिति और भी गंंभीर हो रही है. सोमवार को रात्रि में ही जाम की स्थिति कायम है. जो पूरे दिन तीन-तीन लेन में ट्रक खड़े है. जिससे पटना-बक्सर लेन में पैदल चलना भी मुश्किल कार्य हो गया है. जिसके कारण सड़क पर दो से तीन लेन में वाहनों की जाम लग गयी. इस जाम को बढाने में बिना नंबर व नंबर प्लेट को ढंककर एवं कालिख लगाकर संचालित होने वाले वाहन भी शामिल है. जो सड़क के दोनों किनारों पर खड़ा होकर पहले निकलने के प्रयास में लगे हुए है. टर्निंग प्वाइंट पर निकलने के लिए वाहनों को करना पड़ा इंतजार : रविवार की रात्रि में ही गोलंबर से फोरलेन पर जाम की स्थिति कायम हो गयी. सुबह में विद्यालय के बसों के साथ ही लंबी दूरी की बसों एवं अन्य स्थानीय छोटे वाहनों एवं बसों का संचालन भी प्रभावित रहा. इस दौरान एंबुलेंस भी प्रभावित हुए. वहीं टर्निंग प्वाइंट पर खड़ा होने से गोलंबर से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गयी. टर्निंग प्वाइंट पर निकलने के लिए वाहनों को काफी समय से इंतजार करना पड़ा. जिससे रूक-रूक कर जाम की स्थिति काफी बढ़ रही थी. कहते है ट्रैफिक डीएसपी जिले में जाम की समस्या उत्तर प्रदेश में जांच को लेकर हो रही है. उत्तर प्रदेश में जांच के कारण ट्रकों के आवागमन में गति काफी धीमी हो गयी है. जिसका असर नगर में वाहनों के संचालन पर पड़ रहा है.संतोष कुमार, डीएसपी ट्रैफिक, बक्सर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




