बेखौफ अपराधियों ने सीमेंट व्यवसायी को मारी गोली, वाराणसी रेफर

सांकेतिक तस्वीर
Buxar news: तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के छोटका राजपुर गांव निवासी सीमेंट व्यवसायी सुशील सिंह को अज्ञात अपराधियों ने रविवार की देर रात गोली मार दी. उनकी हालत गंभीर है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.
Buxar news: बक्सर जिले के तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटका राजपुर गांव निवासी व्यवसायी सुशील सिंह को अज्ञात अपराधियों ने रविवार की देर रात गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल सुशील सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया.
ग्रामीणों ने क्या कहा?
ग्रामीणों के मुताबिक, गोली लगने की घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. गांव के लोगों ने बताया कि पीड़ित अपने घर के बरामदे में सोए हुए थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए.
अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी. पुलिस के मुताबिक पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
मामले में थानाध्यक्ष ने क्या बताया?
प्रभारी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जल्द हीं मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा. अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.
बक्सर के सिमरी से शालिग्राम दुबे की रिपोर्ट
Also Read: एक अणे मार्ग का बदला नाम, अब सम्राट चौधरी का सरकारी आवास कहलाएगा लोक सेवक आवास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










