buxar news : ध्वस्त किये गये सरकारी जमीन पर बने दो पक्के मकान

Updated:
विज्ञापन
buxar news : ध्वस्त किये गये सरकारी जमीन पर बने दो पक्के मकान

buxar news : कोर्ट के आदेश पर रघुनाथपुर में की गयी कार्रवाई

विज्ञापन

buxar news : ब्रह्मपुर. कोर्ट के आदेश पर अंचल के रघुनाथपुर में प्रशासन का बुलडोजर चला. राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे बीडीओ सोनू कुमार व सीओ समेत बगेन, ब्रह्मपुर व नैनीजोर समेत तीन थानों की पहुंची पुलिस के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सरकारी जमीनों पर बने मकानों को ध्वस्त कर दिया गया. कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर बने मकानों को जेसीबी से गिरा दिया गया. सरकारी जमीन पर लंदन साह व प्रमोद साह की ओर से पक्के मकान बनाकर अवैध कब्जा किया गया था. दूसरी तरफ सरकारी जमीन पर पक्का मकान बनाने की शिकायत मुकुल साह की ओर से मामला कोर्ट में दायर किया था. लंबे समय से मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था. हाइकोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को रघुनाथप��र बाजार में प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल व जेसीबी को देख लोग सकते में आ गये. इसके बाद प्रशासन ने अपना काम शुरू कर दिया. जेसीबी लगाकर सरकारी जमीनों में बने मकानों को गिराना शुरू कर दिया. इस पर कुछ लोगों ने प्रशासन से मकान न गिराने की गुहार लगायी, लेकिन कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जेसीबी से दो मकानों को गिरा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन