फाइल- 17- पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण संपन्न, 105 प्रतिभागी हुए प्रशिक्षित

Updated:
विज्ञापन
फाइल- 17- पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण संपन्न, 105 प्रतिभागी हुए प्रशिक्षित

पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण संपन्न, 105 प्रतिभागी हुए प्रशिक्षित

विज्ञापन

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर प्रखंड के बीडीओ ने बच्चों का बढ़ाया मनोबल 27 अप्रैल- फोटो-8- बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करते बीडीओ बक्सर. मध्य विद्यालय नदांव में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया. समापन कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय के सम्मान कार्यक्रम से प्रारंभ हुआ. विद्यालय के स्काउट एंड गाइड के बच्चों के द्वारा स्कार्ट कर मंच पर लाया गया. बच्चों के द्वारा पांच दिन में सीखे गए गतिविधियों का प्रदर्शन देख मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की. विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षको के कार्यों की सराहना की. बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनगणना 2027 में बच्चों के अभिभावकों के स्व. जनगणना में शिक्षक सहयोग कर पूरा कराए. नदांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिकी चौहान एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उत्साह के साथ प्रशिक्षणार्थियों को कॉपी, पेन और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया. मुखिया प्रतिनिधि पिंकी चौहान ने विद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय विकास में तन, मन, धन से सहयोग का आश्वासन दिया. मंच की अध्यक्षता डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह एवं मंच संचालन अनंत कुमार सिंह तथा स्काउट गाइड के जिला संयोजक परशुराम सिंह की. विद्यालय के 105 छात्र छात्राओं ने स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण लिया. मुख्य रूप से जयप्रकाश सिंह, रंजू कुमारी, मीरा कुमारी, तृप्ति सिंहा, परशुराम, नसर आलम हाशमी, संतोष कुमार सिंह, राहुल कुमार एवं अन्य ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Parshant Kumar Rai

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन