ePaper

buxar news : एनएच पर खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत

Updated at : 08 Jan 2026 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : एनएच पर खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत

buxar news : सोनवर्षा थाना क्षेत्र स्थित एनएच पर कड़सर गांव के पास हुआ हादसामहाराष्ट्र से टमाटर लोडकर कटिहार जा रहा था ट्रक

विज्ञापन

buxar news : नावानगर. सोनवर्षा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 319 पर कड़सर गांव के समीप खड़े डंपर में पीछे से एक ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे ट्रक चालक और खलासी की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की अहले सुबह पांच बजे की है. इस घटना में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से डंपर में फंसे क्षतिग्रस्त ट्रक के चालक और खलासी को जेसीबी व गैस कटर की सहायता से बाहर निकाला गया. मृत चालक अली मोहम्मद खान शेख धनौरा महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जाता है, जबकि खलासी दयानंद बाबू राव भूषारे, हनुमान गली अहादपुर महाराष्ट्र का ही बताया जाता है. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एनएच 319 पर कड़सर गांव के समीप महाराष्ट्र से टमाटर लोड कर बिहार के कटिहार जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक खड़े डंपर में जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये. घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. क्षतिग्रस्त ट्रक में चालक और खलासी बुरी तरह फंसे हुए थे. जेसीबी की मदद से गैस कटर से केबिन को काटकर दोनों के शवों को बाहर निकाला गया. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं, घटना को लेकर अफरातफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों के अनुसार घने कोहरे के कारण चालक को एनएच के किनारे खड़ा डंपर दिखायी नहीं दिया होगा, जिसके कारण हादसा हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन