ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर युवक से ठगी, सामान फंसने का डर दिखाकर लगातार वसूले पैसे

Updated:
विज्ञापन
baxar news

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: ट्रांसपोर्ट के नाम पर युवक से एडवांस लेने के बाद बार-बार रुपये मांगकर ठगी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Buxar News(रोहित कुमार): स्थानीय थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक से सामान पहुंचाने के नाम पर पहले एडवांस किराया लिया गया और बाद में सामान फंसने का डर दिखाकर बार-बार रुपये की मांग की गई. पीड़ित युवक ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

72 हजार रुपये में कराया था ट्रक बुक

थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव के संजीत राय ने महिपालपुर से छह मई को एक ट्रक बुक कराया था, जो कुल 72 हजार रुपये में तय किया गया था. पीड़ित ने बताया कि किराए के रूप में 50 हजार रुपये का भुगतान भी यूपीआई के माध्यम से कर दिया था. जिसके बाद ट्रक समान लेकर पीरो आरा के लिए रवाना हुआ था. जिसमें मिक्सर मशीन, वाईरेटर मशीन, सामान ढोने वाला ट्रॉली ट्रक पर लोड हुआ था. जब मैंने सात मई को ट्रांसपोर्ट में फोन किया तो बताया गया कि किराया का भुगतान नहीं हुआ है.

सामान फंसने की बात कहकर और पैसे मांगे

जब मैंने फिर ट्रांसपोर्ट से सम्पर्क किया तो कहा गया रुपये का भुगतान तो किया गया है मगर फंस गया है. उसके बाद ट्रक मालिक चालक ने फोन उठाना बंद कर दिया. फिर 12 मई को फोन आया कि आप 22 हजार रुपये भेज दीजिए आपका सामान समय से पहुंच जाएगा. उसके बाद फिर 30 हजार रुपये की मांग की गई मेरा माल फंसने की वजह से मैंने मजबूरी में 45 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भेज दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मेरे साथ ट्रांसपोर्ट के नाम पर ठगी की गई है. पीड़ित संजीत राय के बयान पर स्थानीय थाना में राहुल, संतोष बंसल, तोरी खान, दीपक, सहित कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं इस संबंध में कृष्णाब्रह्म एसएचओ रवि कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नो एंट्री में खड़े ट्रक से बाइक टकराई, BHG जवान गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन