केसठ में डेटा एंट्री ऑपरेटर के योगदान नहीं करने से सामाजिक सुरक्षा का काम ठप
फोटो बीडीओ विजय कुमार सौरभ की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
केसठ प्रखंड कार्यालय में डेटा एंट्री ऑपरेटर के योगदान नहीं देने से सामाजिक सुरक्षा योजनाएं ठप हो गई हैं। बीडीओ ने नए ऑपरेटर की नियुक्ति की मांग की है।
फोटो बीडीओ विजय कुमार सौरभ की तस्वीर प्रतिनिधि,केसठ.प्रखंड कार्यालय केसठ में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्य प्रभावित होने का मामला सामने आया है.इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को पत्र भेजकर डेटा एंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया है.बीडीओ द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सामाजिक सुरक्षा डेटा एंट्री ऑपरेटर अभिजीत कुमार की प्रतिनियुक्ति सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार के लिए केसठ प्रखंड कार्यालय में की गई थी. लेकिन प्रतिनियुक्ति के बावजूद उन्होंने अब तक कार्यालय में योगदान नहीं दिया है. उनके योगदान नहीं देने के कारण सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सभी कार्य बाधित हो रहे हैं.बीडीओ ने अनुरोध किया है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का कार्य समय पर संचालित हो सके, इसके लिए केसठ प्रखंड कार्यालय में किसी अन्य डेटा एंट्री ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति शीघ्र की जाए. पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, बक्सर को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए