Buxar News: मुरार पंचायत के ठोरी पांडेयपुर गांव में कृषि फीडर का ट्रांसफॉर्मर खराब, किसान परेशान

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 17 Aug 2025 5:07 PM

विज्ञापन

क्षेत्र के मुरार पंचायत के ठोरी पांडेयपुर गांव में लगभग एक माह से कृषि फीडर का ट्रांसफॉर्मर खराब है

विज्ञापन

डुमरांव . क्षेत्र के मुरार पंचायत के ठोरी पांडेयपुर गांव में लगभग एक माह से कृषि फीडर का ट्रांसफॉर्मर खराब है, इस समस्या को लेकर यहां के किसानों ने बिजली विभाग को जानकारी दी है लेकिन जानकारी के बाद भी अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया जा सका, किसानों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति नहीं होने से खेतों में रोपनी किए गए धान की फसल पानी के आभाव में सूख रहे है, लोगों ने कहा कि एनसीसी एजेंसी के द्वारा लगाए गए कई ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं. जिसे बदलने के लिए किसानों को विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इस स्थिति में परेशान किसान धर्मदेव पांडेय, उमेश कुमार पांडेय, जगमोहन पांडेय, राममूरत पासवान, जैराम पासवान, अक्षयवर पांडेय, बिक्रमा राम, संतोष यादव, भरत चौबे और सर्वजीत साह सहित कई किसानों ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है, लेकिन विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन