ePaper

मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 30 Oct 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

विधान सभा चुनाव को लेकर मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए गुरुवार को एमपी हाइस्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बक्सर. विधान सभा चुनाव को लेकर मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए गुरुवार को एमपी हाइस्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह ने किया. प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता आलोक नारायण वत्स तथा वरीय उपसमाहर्ता रवि बहादुर इवीएम सेल में शामिल रहे. प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को मतगणना प्रक्रिया के सभी चरणों मतगणना टेबल की व्यवस्था, इवीएम वीवी पैट की गणना की विधि, फॉर्म-17सी की जांच, मतगणना पर्यवेक्षकों की भूमिका और परिणाम संकलन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. डीएम ने उपस्थित कर्मियों को कहा कि मतगणना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जहां सटीकता, पारदर्शिता और त्वरित कार्यप्रणाली अनिवार्य है. उन्होंने प्रत्येक अधिकारी-कर्मी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो. उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रत्येक कर्मी अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें, ताकि जनता के मतों का सम्मान सुरक्षित रहे और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन