नगर परिषद ने जन शिकायतों को लेकर टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर किया जारी
Updated at : 11 Sep 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में नागरिक सुविधा से संबंधित जन शिकायत को लेकर टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर जारी किया है.
विज्ञापन
बक्सर.
नगर परिषद क्षेत्र में नागरिक सुविधा से संबंधित जन शिकायत को लेकर टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर जारी किया है. जिसका शुभारंभ किया गया है. इसके माध्यम से नगर के लोगों की शिकायत त्वरित गति से होगी. हेल्प लाईन सेल के माध्यम से नगर परिषद के शिकायत निवारण एवं सुझाव के लिए शुभारंभ किया गया है. टॉल फ्री नंबर 18008434411 पर अपनी शिकायतों के लिए 24 घंटे व सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहेगा. शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन कमरून निशा, उप चेयरमैन इशरत बानो, कार्यपालक पदाधिकारी बक्सर आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि नगर परिषद के लोगों को अब उनकी समस्याओं का निदान त्वरित गति से होगा. इसके लिए टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है. जिसपर नगर वासी इन शिकायतों मृत जानवर से सम्बंधित, धार्मिक व पूजा स्थलों के साफ-सफाई से सम्बंधित, सार्वजनिक स्थलों के साफ-सफाई से संबंधित, स्ट्रीट लाइट एवं हाइमास्ट से संबंधित, जल आपूर्ति एवं पाइप लाइन लिकेज से संबंधित, डोर-टू-डोर कचरा संग्रह से संबंधित, सार्वजनिक शौचालय के साफ-सफाई से संबंधित, नाला जाम से संबंधित, जल जमाव से संबंधित, वृक्ष गिरने से संबंधित, सेनेटाईजेसन व फॉगिंग से संबंधित, नगर परिषद् क्षेत्र में अवैध निर्माण से संबंधित, होल्डिंग टैक्स से संबंधित, महामारी से संबंधित, बिहार नगर परिषद् से संबंधित अन्य सुझाव के लिए संपर्क किया जा सकता है. शिकायतकर्ता अपने शिकायत का रीयल टाईम स्टेट्स एसएमएस द्वारा भेजे गये लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




