फाइल- 4- डुमरांव में प्रगणकों ने शुरू की स्वगणना कार्य

Published by :Parshant Kumar Rai
Published at :27 Apr 2026 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल- 4- डुमरांव में प्रगणकों ने शुरू की स्वगणना कार्य

डुमरांव में मकान सूचीकरण ब्लाक में प्रगणकों द्वारा स्व गणना कार्य कराने की हुयी शुरूआत

विज्ञापन

घर-घर जाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक 27 अप्रैल- फोटो – 3-स्वगणना करतीं प्रगणक आरती राय. प्रतिनिधि, डुमरांव डुमरांव प्रखंड में सोमवार से प्रगणकों के द्वारा लोगों के घर-घर जाकर स्वगणना का कार्य शुरू कर दिया गया है. जिसमें लगाये गये प्रगणक लोगों के पास जाकर उन्हें स्व गणना के लिए जागरूक भी कर रहे हैं और उनके मोबाइल से ही उनका स्वगणना भी कर रहे हैं तथा दूसरे को स्वगणना करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षक नवनीत कुमार ने बताया कि स्वगणना के इस शुरूआती क्रम में सोमवार को प्रखंड डुमरांव की नंदन पंचायत के प्रगणक आरती राय ने अपने मकान सूचीकरण ब्लॉक में पहुंचकर विजय कुमार पाठक के परिवार का स्व गणना का कार्य पूर्ण कराया, साथ ही सरकार द्वारा कराए जा रहे इस भारतव्यापी जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारण हेतु जनगणना के कार्य का प्रचार-प्रसार में लोगों के द्वारा सहयोग भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जनगणना में लगे डुमरांव के सभी प्रगणक अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार- प्रसार का कार्य युद्ध स्तर कर रहे हैं ताकि जनगणना के प्रथम चरण का कार्य अपने सही समय पर संपन्न हो जाए. प्रशिक्षक नवनीत कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए और स्व-गणना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस स्व गणना के कार्य को बहुतायत मात्रा में होने से जनगणना का कार्य समय से पहले और आसानी से संपन्न हो जायेगा. इसलिए सभी को इस स्व गणना में सहयोग करना चाहिए.

विज्ञापन
Parshant Kumar Rai

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Parshant Kumar Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन