ePaper

दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

Updated at : 21 Jan 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया, एक ने इलाज के लिए बक्सर जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड अंतर्गत चौसा-मोहनियां हाइवे पर राजपुर थाना क्षेत्र के रोहनिभान गांव के पास बुधवार की दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइकों की सीधी व जोरदार टक्कर हो जाने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल होकर वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाजरत हैं. हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया, एक ने इलाज के लिए बक्सर जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि दो युवकों की हालत बेहद गम्भीर बतायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक थे. मृतकों में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनारपुर निवासी सुभाष सिंह कुशवाहा के 22 वर्षीय पुत्र सूर्यदेव सिंह, कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत चणेश गांव निवासी शमशेर अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र मो सैफ तथा धनु प्रजापति के 23 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार शामिल हैं. वहीं घायलों में बनारपुर निवासी वंशीधर कुशवाहा का 23 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और नंदकिशोर कुशवाहा का 22 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार बताये जा रहे है. जिनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. ग्रामीणों की मानें तो सूर्यदेव सिंह अपने दो साथियों के साथ किसी आवश्यक कार्य से मोहनियां की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से कैमूर निवासी मो सैफ अपनी बाइक से बक्सर की ओर आ रहा था. दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी. इसी बीच रोहनिभान गांव के पास नियंत्रण खोने से दोनों बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक चला रहे सूर्यदेव और मो सैफ की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइकों की टक्कर इतना जोरदार थी कि दोनों बाइकों के पचखड़े उड़ गये. घटनास्थल का भयानक दृश्य देखते लोगों के होश उड़ गये. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. राजपुर थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेंजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उपेंद्र कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. शेष दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. चौसा सीएचसी पर पहुंचे मुफ्फसिल थाना प्रभारी की मौजूदगी में राजपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. जहां शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बनारपुर के सूर्यदेव सिंह पटना में रहकर करते थे पढ़ाई : रोहनीभान में हुए सड़क दुर्घटना में मृत बनारपुर गांव के सूर्यदेव सिंह के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह पटना में रहकर पढ़ता था. उसकी शादी 21 फरवरी 2026 को होनेवाली थी. जिसकी घर में तैयारी खुशनुमा माहौल में चल रहा था. सूर्यदेव भी शादी की तैयारी को लेकर ही गांव आया हुआ था. तभी इस हृदयविदारक घटना ने घर में खुशी का माहौल अचानक गमगीन हो गया. उक्त घटना से पूरे बनारपुर गांव में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन