बक्सर में दिल्ली का अंतरराज्यीय कुख्यात वाहन चोर साथियों संग होटल से दबोचा गया, हथियारनुमा औजारों और मास्टर चाबियों का जखीरा बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

बक्सर पुलिस ने वाहन चोरी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें दिल्ली के एक कुख्यात चोर समेत तीन अपराधी गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस ने उनके पास से हाईटेक चाबी कोडिंग मशीन और मास्टर चाबियां बरामद की हैं. गिरोह बक्सर को नया ठिकाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

विज्ञापन

Buxar Vehicle Theft Gang : बक्सर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली के कुख्यात वाहन चोर समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. स्टेशन रोड स्थित होटल अप्सरा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से हाईटेक चाबी कोडिंग मशीन, मास्टर चाबियां, ड्रिल मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार गिरोह बक्सर को अपना नया ठिकाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar News : गुप्त सूचना पर होटल में पुलिस की दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली का एक शातिर वाहन चोर अपने साथियों के साथ स्टेशन रोड स्थित होटल अप्सरा में ठहरा है और किसी बड़ी चोरी की योजना बना रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की. होटल कर्मियों की मौजूदगी में कमरे की तलाशी लेने पर तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया.

हाईटेक उपकरणों ने खोली गिरोह की पोल

तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी रवि चौहान के बैग से XHORSE OBD Tool मशीन बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल वाहनों की डिजिटल चाबी कोड करने में किया जाता है. इसके अलावा छह मास्टर चाबियां, ड्रिल मशीन, रिंच, पांच पेचकस, टॉर्च और विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए.

दिन में रेकी, रात में वाहन चोरी की थी योजना

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में रवि चौहान ने स्वीकार किया कि वह वाहन चोरी के कई मामलों में दिल्ली की तिहाड़ जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद उसने बक्सर के अपने पुराने साथी अजीत सिंह से संपर्क किया. गिरोह दिन में रेकी कर रात में वाहन चोरी कर उन्हें शराब, गांजा और चरस तस्करों को कम कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था.

तीन आरोपी जेल भेजे गए, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रवि चौहान (मोहननगर, दिल्ली), मोहम्मद रेहान आलम (पातेपुर, वैशाली) और सोनू कुमार (गोरौल, वैशाली) के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं स्थानीय मास्टरमाइंड अजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read : बक्सर में राशन डीलरों की मनमानी पर सरकार सख्त, 15 दिनों में कार्ड टैगिंग सुधारने का डीएम को अल्टीमेटम



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन