डुमरांव महाराज स्व चंद्रविजय सिंह को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर भोजपुर कोठी में बने श्रद्धांजलि स्थल को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया गया था जहां गुलाब और अन्य खुशबू बिखेरने वाली रंग बिरंगी फूलों से सजाया गया था.
डुमरांव. शनिवार को डुमरांव राज परिवार के महाराज स्व चंद्र विजय सिंह के श्राद्ध कर्म के मौके पर भोजपुर कोठी के समीप बने श्रद्धांजलि स्थल पर महाराज चंद्र विजय सिंह के तैल्यचित्र पर हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए कामना की. इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने डुमरांव राज परिवार की रिश्तेदार पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की धर्मपत्नी सीता सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी, धौलपुर के युवराज सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व दिवंगत महाराज के करीबी रिश्तेदार जय प्रताप सिंह, जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, पूर्व एमएलसी डाॅ अजय सिंह, किसान नेता रणजीत सिंह राणा, जदयू के वरीय नेता राहुल सिंह, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामबहादुर सिंह, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव सहित कई जाने-माने राजनीतिक दलों के नेताओं ने भोजपुर राज कोठी पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राज परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की. जहां यशोधरा राजे सिंधिया, सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने स्व चंद्र विजय सिंह के छोटे भाई व बड़े बेटे सुमेर विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह, समृद्ध विजय सिंह व स्व चंद्र विजय सिंह की पत्नी कनिका सिंह से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. इस अवसर पर भोजपुर कोठी में बने श्रद्धांजलि स्थल को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया गया था जहां गुलाब और अन्य खुशबू बिखेरने वाली रंग बिरंगी फूलों से सजाया गया था. पुष्पांजलि कार्यक्रम में शिक्षाविद डाॅ रमेश सिंह, डाॅ कामेश्वर सिंह, पूर्व अंचलाधिकारी कमलाकांत सिंह यादव, सर्वजीत बहादुर सिंह उर्फ धर्मवीर सिंह, जनसुराज जिलाध्यक्ष दिवाकर पाठक, भाजपा नेता इंद्रजीत बहादुर सिंह, समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, वंशी सिंह, सहकारिता नेता भरत भूषण सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, जदयू नेता संजय सिंह राजनेता, भरत मिश्रा, कतवारू सिंह, जनसुराज नेत्री डाॅ शोभा सिंह, श्रीमती कनक सिंह, श्रीमती गीता ओझा, मुखिया प्रतिनिधि राजू राय, पिंकी पाठक,कमल प्रताप सिंह, उमाशंकर राय, भाजपा नेता शक्ति राय, दीपू सिंह, अम्बरीष पाठक, चंद्रविजय सिंह, शिक्षक रविशंकर सिंह सहित हजारों लोगों ने स्व महाराज चंद्र विजय सिंह के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




