बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में भक्ति और उत्साह के साथ नववर्ष का आगाज, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Updated:
विज्ञापन
बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में भक्ति और उत्साह के साथ नववर्ष का आगाज, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

सुप्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में नए साल का स्वागत बेहद आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. सुप्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में नए साल का स्वागत बेहद आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया. गुरुवार तड़के से ही मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जो देर शाम तक जारी रहा. नये साल के पहले दिन बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा ब्रह्मेश्वर के जयघोष से गुंजायमान रहा. लोगों ने कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किये थे. नये वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्य मंदिर को आकर्षक फूलों और लाइटों से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा. पूजा-अर्चना के बाद युवाओं और परिवारों में सेल्फी लेने का जबरदस्त क्रेज देखा गया. मंदिर के बाहर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और हाथ मिलाकर नये साल की शुभकामनाएं दीं. मंदिर के बाहर लगी दुकानों पर बच्चों और महिलाओं की भारी भीड़ रही. खिलौने, मिठाइयों और शृंगार के सामानों की जमकर खरीदारी हुई.

एक-दूसरे को दीं शुभकामनाएं : पूजा करने आए श्रद्धालुओं का कहना था कि नए साल की शुरुआत महादेव के आशीर्वाद से करने से मन को शांति मिलती है और पूरा साल सकारात्मकता से भरा रहता है. मंदिर परिसर के बाहर भी हर कोई मुस्कुराते हुए नया साल मुबारक हो कहकर एक-दूसरे को बधाई देता नजर आया.

सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगीं. : सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही. श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के साथ शांति और खुशहाली की मांगी दुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन