नगर के गोलंबर से सिडिंकेट होते बाइपास रोड में सुबह में ही लग गया था जाम, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
नगर के गोलंबर से सिडिंकेट होते बाइपास रोड में सुबह में ही लग गया था जाम, लोग परेशान

नगर के गोलंबर से सिंडिकेट होते हुए बाइपास रोड में सुबह होते ही छोटे बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. जिसके कारण नगर के मेंन रोड के साथ ही बाईपास रोड में जाम लग गया.

विज्ञापन

बक्सर. नगर के गोलंबर से सिंडिकेट होते हुए बाइपास रोड में सुबह होते ही छोटे बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. जिसके कारण नगर के मेंन रोड के साथ ही बाईपास रोड में जाम लग गया. जाम गोलंबर से लेकर बाईपास रोड में रहा. का मुख्य कारण नगर से होकर यूपी एवं एनएच-922 पर जाने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति कायम हो गयी. बड़े वाहनों व बालू वाले वाहनों के रोक के कारण कुछ राहत मिली थी. जिसके कारण नगर में जाम की समस्या अपेक्षाकृत कम थी. वहीं विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के बाद छुट्टी होने के कारण विद्यालय के वाहनों का संचालन नहीं हो रहा था. जिसके कारण नगरवासी जाम की समस्या से राहत में थे. लेकिन एक बार फिर बुधवार से नगर के लोगों की समस्या बढ़ने लगी है. जिसके कारण विद्यालय के बसों के साथ ही एंबुलेंस तक प्रभावित रहे. वाहनों का संचालन रूक-रूक कर होते रहा. जिसके कारण लोग जाम में फंसे रहे. विद्यालय के बच्चे विलंब से विद्यालय पहुंचे. जिसके कारण पठन पाठन भी प्रभावित हुआ. शहर से होकर गुजरने वाले बड़े वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. वहीं विद्यालयों की वाहनों के सड़क पर आने के कारण सुबह एवं दोपहर में विद्यालय की छुट्टी के समय जाम की समस्या कायम रही. सुबह में आठ बजे के बाद जाम की स्थिति कम हो गयी. जबकि पांच बजे सुबह के बाद जाम की गंभीर स्थिति कायम हो गयी. जाम के कारण छोटकी सारीमपुर जाने वाले एवं छोटकी सारीमपुर से मेन रोड में आने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्हें मेन रोड में प्रवेश करने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा. इसके साथ ही गोलंबर से एनएच-922 पर प्रतिदिन लगभग 5 किलोमीटर तक जाम की समस्या कायम रहती है. जाम को गोलंबर पर नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस के जवानों की तैनाती दिखी. वहीं गोलंबर पर तैनात पुलिस जवानों ने शहर से निकलने वाली वाहनों को प्राथमिकता के तौर पर आगे की ओर रवाना किया. जिसके बाद नगर के लोगों को राहत मिली. इससे छोटे वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहनों का परिचालन भी प्रभावित रहा. टैफिक व्यवस्था फेल : नगर में जाम से नगर के लोगों को ट्रैफिक विभाग ट्रैफिक व्यवस्था जाम रहित देने में विफल दिखा. अपने वाहनों में सफर करते व सड़क पर जाम में पहुंच उसे हटाने की बजाय व कार्य योजना बनाने की बजाय केवल चलते रहने का निर्देश माइकिंग करते रहने तक ही सीमित है. नगर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक का कोई कार्य योजना नहीं दिख रही है. जिससे नगर वासियों व परीक्षा के लिए पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को बेहतर ट्रैफिक सुविधा दिलायी जा सके. विद्यालय के वाहनों का देर से हुआ संचालन : नगर में विद्यालय के सैकड़ों वाहन पांच बजे सुबह के बाद अचानक शहर की सड़कों पर निकलती है. इसके साथ ही नगर से होकर यूपी एवं पटना की ओर जाने वाली वाहनों की लंबी लाइन लगे होने के कारण वाहनों का संचालन प्रभावित हो गया. वहीं छोटे वाहन जहां भी थोड़ा जगह मिला वहीं प्रवेश कर गये. जिसके कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं रूक-रूक कर वाहनों का संचालन हुआ. इस दौरान निर्धारित समय से काफी विलंब से विद्यालय के वाहनों का संचालन हुआ. जिसके कारण बच्चे विद्यालय काफी विलंब से पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन