टाउन थाने से फरार अपहरण के आरोपित का सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन
टाउन थाने से फरार अपहरण के आरोपित का सुराग नहीं

टाउन थाना की हाजत से फरार बंदी की बरामदगी अभी तक नहीं हुई है. घटना के दो दिनों बाद भी उसके बारे में पुलिस को पुख्ता सुराग नहीं मिला है.

विज्ञापन

बक्सर. टाउन थाना की हाजत से फरार बंदी की बरामदगी अभी तक नहीं हुई है. घटना के दो दिनों बाद भी उसके बारे में पुलिस को पुख्ता सुराग नहीं मिला है. उसे खोजने को लेकर पुलिस हाथ-पाव मार रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. इस क्रम में उसके रिश्तेदारों एवं जानने-पहचाने वाले लोगों को थाना लाकर पूछताछ भी की जा रही है और उनपर दबाव बनाया जा रहा है. शहर के एक मुहल्ले से 15 किशोरी का अपहरण 20 दिसंबर 2025 को हो गया था. जिसकी प्राथमिकी 13 जनवरी को कराई गई थी. जिसके मुख्य आरोपी फरहान को पुलिस पंजाब के लुधियाना से पकड़कर 18 जनवरी की रात थाना लायी थी. जो पुलिस की लापरवाही के चलते 19 जनवरी को शौचालय की खिड़की में लगे ग्रील को तोड़कर भागने में सफल हो गया था. फरार होने के बाद उसकी तलाशी तेज कर दी गयी है. तलाशी के क्रम में सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि वह पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर शहर से बाहर निकल भागा है. इस मामले में मुख्य आरोपी के अलावा चीनी मिल मुहल्ला में रहने वाली उसकी बहन मधु कुमारी व मां जहिदा खातून को नामजद किया गया है. ओडी में तैनात लापरवाह दारोगा पर गिरी गाज : किशोरी के अपहरण कांड में आरोपी की फरारी मामले में ओडी में तैनात दारोगा पर गाज गिर गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है. बंदी को फरार होने के वक्त ओडी पदाधिकारी के रूप में पुअनि इजहार खां तैनात थे. इस संबंध में एसपी द्वारा जांच कराई गई थी. जिसमें ओडी पदाधिकारी की लापरवाही उजागर होने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. कांड का मुख्य आरोपी 19 जनवरी को तड़के शौचालय की खिड़की में लगे ग्रील को तोड़कर भाग गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन