इटाढ़ी में यूपी के बदायूं का चोर गिरफ्तार, फायर कर भागने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
इटाढ़ी में यूपी के बदायूं का चोर गिरफ्तार, फायर कर भागने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ की पिटाई

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित जमुआंव गांव में यूपी के बदायूं से पहुंचे चोर गैंग का एक शातिर ग्रामीणों की जिंदादिली से पकड़ा गया.

विज्ञापन

बक्सर. जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित जमुआंव गांव में यूपी के बदायूं से पहुंचे चोर गैंग का एक शातिर ग्रामीणों की जिंदादिली से पकड़ा गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया. ग्रामीणों के मुताबिक अपराधी जमुआव निवासी श्याम नारायण सेठ की दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास कर रहे थे. उसी समय खटपट की आवाज से किसी की नजर पड़ गई. ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोरों ने बंदूक निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी. जिससे ग्रामीण सहम गए. लेकिन, कुछ ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए भाग रहे चोरों में से एक को पीछा कर दबोच लिया. इसके बादपुलिस को सूचना देने के बाद उसकी पिटाई कर दिए. घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से पकड़े गए घायल आरोपी को अपने साथ ले जाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई. पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के धनपुरा गांव निवासी किशन लाल का 61 वर्षीय पुत्र राम सिंह बताई. पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ पांच और साथी बदायूं जिले के ही रहने वाले थे और घटना के बाद भाग निकले. ग्रामीणों का कहना है कि दुकान में चोरी करने पहुंचे अपराधियों की संख्या 8 से 10 थी. चार से पांच चोर दुकान के भीतर घुसे थे, जबकि अन्य बाहर निगरानी में खड़े थे. जब एक ग्रामीण की नजर दुकान पर गई तो उसने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनते ही बाहर खड़े अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भागने लगे . इससे गांव के लोग डर के मारे घरों में दुबक गए, लेकिन कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर एक आरोपी को दबोच लिया. कारतूस व देसी कट्टा बरामद पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं. इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मौके से अन्य आपराधिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं और फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन