रामरेखा घाट सौंदर्यीकरण करने और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को पर्यटन मंत्री ने मांगा प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन
रामरेखा घाट सौंदर्यीकरण करने और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को पर्यटन मंत्री ने मांगा प्रस्ताव

शुक्रवार को सूबे के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद बक्सर के रामरेखा घाट पहुंचे.

विज्ञापन

बक्सर. शुक्रवार को सूबे के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद बक्सर के रामरेखा घाट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया और जिल में पर्यटन का विकास करने को लेकर विभाग की ओर से तैयार प्रस्तावों की समीक्षा की. इस क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित रामरेखा घाट एक्सपीरियंस सेंटर, रेस्टोरेंट, संपर्क पथ सहित अन्य पर्यटकीय विकास योजनाओं का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के कार्यपालक अभियंता को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया. मंत्री द्वारा रामरेखा घाट पर नवनिर्मित लाईट एंड साउंड प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया गया. साथ ही रामरेखा घाट के सौंदर्यीकरण एवं इसे एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए विभागीय वास्तुविद से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बक्सर में पर्यटन के विकास को लेकर पूर्णतः संकल्पित है और इस दिशा में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. इस मौके पर मंत्री रामरेखा घाट के सौंंदर्यीकरण को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की. इस मौके पर जिले के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन