buxar news : छत पर सोये थे लोग, 50 हजार नकद व गहनों की हो गयी चोरी

Published by :SHAILESH KUMAR
Published at :15 Jul 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : छत पर सोये थे लोग, 50 हजार नकद व गहनों की हो गयी चोरी

buxar news : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेंका गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहनों और जरूरी कागजात की चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी है

विज्ञापन

कृष्णाब्रह्म. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेंका गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहनों और जरूरी कागजात की चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी है. चोरों ने पूरी घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे. गृहस्वामी सुशील कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात घर में सभी लोग खाना खाकर छत पर सोने चले गए थे. इसी बीच देर रात चोरों ने खिड़की के पास लगी ईंटों को हटाया और उसी रास्ते से घर में प्रवेश कर लिया. चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और कुछ महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिए. चोरों ने घर में रखा अन्य सामान भी तितर-बितर कर दिया. सुबह जब गृहस्वामी की नींद खुली तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए. बक्शा टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था. आनन-फानन में उन्होंने इस घटना की जानकारी डायल 112 को जहां सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच स्थिति की जायजा ली. गृहस्वामी सुशील कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष चंचल कुमार महथा ने बताया कि पुलिस मामले की गहरायी से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन