टीएलएम मेले में शिक्षकों ने अपने बौद्धिक स्तर का किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
टीएलएम मेले में शिक्षकों ने अपने बौद्धिक स्तर का किया प्रदर्शन

मध्य विद्यालय आशा पड़री के परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री यानी टीएलएम मेले का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिमरी. मध्य विद्यालय आशा पड़री के परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री यानी टीएलएम मेले का आयोजन किया गया. मेला मे अंग्रेजी, हिन्दी, पर्यावरण, गणित विषय पर आधारित शिक्षण अधिगम तैयार कर शिक्षक पहुंचे थे. सभी विषयों का अलग अलग स्टाॅल लगाया गया था. मेला का शुभारंभ बीईओ त्रिलोकीनाथ पांडेय द्वारा फीता काट कर किया गया. प्रखंड क्षेत्र के 15 संकुल से लगभग चार दर्जन शिक्षक विभिन्न विषयों पर आधारित शिक्षण अधिगम सामग्री तैयार कर अपना प्रस्तुति दिया. इस मौके पर बीइओ त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को रोचक व प्रभावी ढंग से शिक्षा ग्रहण करने मे टीएलएम सहायक सिद्ध होता है. टीएलएम के माध्यम से बच्चों की सीखने व समझने की क्षमता विकसित होती है. साथ ही शिक्षकों के नवाचारों को प्रोत्साहन मिलता है. उन्होंने आगे कहा कि टीएलएम का मुख्य उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक त्रिपुरारी पाठक द्वारा किया गया. चयनित सभी प्रतिभागियों को जिला स्तर पर आयोजित टीएलएम मेले में अपना प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. शिक्षक सुभाष चौहान, अरविंद खरवार, अनुज सिंह, शिखा सिंह के टीएलएम का चयन किया गया. मौके पर शिक्षक मनीष कुमार, गंगासागर कुंवर, नीलकमल तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, विपीन बिहारी ओझा, उपेंद्र राय सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन