परीक्षा में अव्वल अंक हासिल करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

बुधबार को समारोह आयोजित कर मैट्रिक व इंटर के परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया.
सिमरी. बुधबार को समारोह आयोजित कर मैट्रिक व इंटर के परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया. केपी 2 उच्च विधालय डुमरी में अध्ययन करने वाले बच्चों ने मैट्रिक के परीक्षा में बेहतर अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है. इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मुखिया प्रेमसागर कुवंर ने प्रशस्तिपत्र, काॅपी, कलम,मेडल देकर सम्मानित कर उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु शुभकामना दिया. बतौर मुख्य अतिथि सीडीपीओ सुष्मिता, बीइओ त्रिलोकीनाथ पांडेय व मुखिया प्रेमसागर कुवंर द्वारा दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की लगन व मेहनत रंग लायी है. आपकी मेहनत, संघर्ष और निरंतर शिक्षकों का मार्गदर्शन से हीं आप सभी परीक्षा में परचम लहराया है. परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन गर्व की बात है. उन्होंने कहा की मुझे उम्मीद है कि आप सभी मेहनत के बल पर सफलता के शिखर तक पहुचेंगे. वहीं मुखिया प्रेमसागर कुंवर ने बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा की शिक्षा सफलता की कुंजी है. शिक्षा अवसरों की द्वार खोलती है, इसलिए आपलोग आगे की शिक्षा ग्रहण करने जहां भी जाएं वहां मेहनत व अनुशासन को अपना साथी बनाएं. आपलोगों पर हीं समाज का भविष्य निर्भर करता है. पढ़ाई के दौरान आपलोग को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति सारी चुनौतियों को सरल व आसान बना देगी. छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन से हम सभी गौरवान्वित हुए है. मुखिया प्रेमसागर कुंवर ने विज्ञान संकाय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नीतीश कुमार, मनु कुमारी, रीया कुमारी, वाणिज्य संकाय में निकी कुमारी, कुन्दन कुमार को सम्मानित किया. वहीं मैट्रिक परीक्षा में अच्छा अंक लाने वाली छात्रा रूक्साना, अनन्या कुमारी सहित अन्य छात्र छात्राओं को सम्मानित किया. मौके पर प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार राय, राजू कुमार, दीनदयाल मिश्र, शिवेश कुमार, स्वेता श्रीवास्तव, मनीष सिंह सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




