ePaper

अब हर सप्ताह दो दिन लगेगा जनता दरबार

Updated at : 17 Jan 2026 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
अब हर सप्ताह दो दिन लगेगा जनता दरबार

डीएम साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में संयुक्त प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया.

विज्ञापन

बक्सर. डीएम साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में संयुक्त प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया कि राज्य सरकार की सात निश्चय योजना-भाग 3 के अंतर्गत सबका सम्मान, जीवन आसान की भावना को साकार करने के लिए अब जिले में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सप्ताह दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को किया जायेगा. डीएम ने जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना है. जनता दरबार के माध्यम से आमजन को जिला प्रशासन तक सीधी पहुंच मिलेगी तथा उनकी शिकायतों एवं सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपराह्न 03:00 बजे से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया जायेगा. इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं जैसे-राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, स्थानीय प्रशासन आदि से जुड़े मामलों की सुनवाई की जायेगी. कहां कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर हो. उन्होंने संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त मामलों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. एसपी शुभम आर्य ने कहां 80 साल से अधिक उम्र वाले लोग को सूची सभी थानों और 112 वाहनों को उपलब्ध करा दिया गया है वहीं निदेश दिया गया है कि उनके पास जाकर अगर कोई उनकी समस्या हो तो तुरंत समाधान करें. वहीं कहां कि कार्यालय के आस पास भटकने वाले दलाल को चिह्नित करते हुए उनके ऊपर प्राथमिक दर्ज भी किया जाएगा ताकि दलाली न हो. साथ ही साथ कहां की भू माफिया को चिह्नित किया जा रहा और उनके ऊपर प्राथमिक भी दर्ज किया जायेगा, क्योंकि सबसे अधिक जनता दरबार में भूमि संबंधी ही मामला आते हैं. यह जनता दरबार भूमि विवाद को करने में अहम् भूमिका निभायेंगे. कहा की सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को प्रस्तुत करें तथा इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन