विधानसभा चुनाव में लगे वाहनों के भुगतान का जनता दरबार में छाया मामला

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में लगे वाहनों के भुगतान का जनता दरबार में छाया मामला

डीएम साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात के क्रम में कुल 44 आवेदनों पर समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सुनवाई की गयी.

विज्ञापन

बक्सर. डीएम साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात के क्रम में कुल 44 आवेदनों पर समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सुनवाई की गयी एवं संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया. ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष मिंटू राय ने जनता दरबार में डीएम को आवेदन देते हुए कहां कि विधानसभा चुनाव में अधिग्रहित वाहनों के भुगतान जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा नहीं किया जा रहा. उस आवेदन पर डीएम द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी को नियमानुसार भुगतान करने का निर्देश दिया . राम नारायण चौहान के द्वारा आवेदन में बाटेदारी से संबंधित आवेदन जनता दरबार में समर्पित किया. प्राप्त आवेदन को संज्ञान में लेते हुए डीएम द्वारा अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष इटाढी को जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. अन्नपूर्णा देवी के द्वारा अपने आवेदन में बताया गया कि सामाजिक तत्वों द्वारा मेरी जमीन पर जबरन कब्जा कर उसमें पक्का मकान निर्माण कर दिया गया है. जिस पर संज्ञान लेते हुए डीएम द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. अवध बिहारी पाठक के द्वारा बताया गया कि निजी भूमि पर अवैध कब्जा को मुक्त करने के संबंध में आवेदन दिया गया. डीएम द्वारा इस संबंध में अंचलाधिकारी सिमरी को जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. कुमारी सारिका, प्रखंड शिक्षिका छितनडीहरा के द्वारा फरवरी 2021 से फरवरी 6 फरवरी 2025 तक वेतन लंबित मानदेय भुगतान से संबंधित आवेदन जनता दरबार में समर्पित किया. प्राप्त आवेदन के आलोक में डीएम द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को मामले की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन