ePaper

खेल भवन सह व्यायामशाला भवन निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, दिये निर्देश

Updated at : 01 Jan 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
खेल भवन सह व्यायामशाला भवन निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, दिये निर्देश

नगर के समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में खेल भवन सह व्यायामशाला भवन के निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बक्सर. नगर के समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में खेल भवन सह व्यायामशाला भवन के निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), वरीय उपसमाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर, अंचलाधिकारी, बक्सर, सहायक अभियंता, भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना तथा नगर थाना बक्सर के थानाध्यक्ष उपस्थित थे. बैठक में प्रस्तावित भवन के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि की स्थिति, स्थल की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्माण कार्य की समय-सीमा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक, विधिक अथवा स्थानीय बाधा न आने पाए तथा सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें. सहायक अभियंता, भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना को निर्देशित किया गया कि चिन्हित एवं खाली पड़े स्थल पर यथाशीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें एवं कार्य प्रगति की नियमित रूप से रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं. अंचलाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि भूमि से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि स्थल पूर्णतः अतिक्रमण एवं विवाद से मुक्त है. वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं नगर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि निर्माण स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सके. जिला पदाधिकारी साहिला ने कहा कि खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण जिले के युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा सिद्ध होगा. जिससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन