ePaper

ब्रह्मपुर में अपराधियों का तांडव, राइफल के बल पर किसान के घर डकैती

Updated at : 01 Jan 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मपुर में अपराधियों का तांडव, राइफल के बल पर किसान के घर डकैती

थाना क्षेत्र बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. थाना क्षेत्र बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही दियर गांव में मंगलवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान के घर पर धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया और करीब 62 हजार नकद रुपये समेत और संपत्ति लूट ली. विरोध करने पर किसान की छाती पर राइफल तान दी गयी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. आधी रात को गूंजी पदचाप, दहशत में आया परिवार : घटना 30 दिसंबर की रात करीब 11 बजे की है. पीड़ित किसान जवहीं दियर गांव निवासी ब्रजेश कुमार पिता हरिशंकर चौबे अपने घर में थे, तभी अचानक जवही दियर के ही रहने वाले हीरा लाल यादव, कुंडल यादव, राजकिशोर यादव तीनों पिता नंदजी यादव और लाल जी यादव पिता- दीनानाथ यादव अपने 10 अज्ञात गुर्गों के साथ उनके दरवाजे पर आ धमके. सभी अपराधी आधुनिक राइफल और बंदूकों से लैस थे. चुप रहो, वरना गोली मार दूंगा, राइफल सटाकर दी धमकी : दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अपराधी पूरी तैयारी के साथ एक पिकअप वैन लेकर आये थे. बदमाशों ने दालान में रखे 40 बोरा बाजरा, 20 बोरा खाद और सिंचाई वाला मोटर जबरन गाड़ी पर लादना शुरू कर दिया. जब ब्रजेश चौबे ने अपनी गाढ़ी कमाई की लूट का विरोध किया, तो मुख्य आरोपित हीरा लाल यादव ने उनके सीने पर राइफल सटा दी. अपराधी ने दहाड़ते हुए कह चुप हो जाओ, नहीं तो यहीं गोली मार दूंगा. जान बचाने की खातिर पीड़ित परिवार मूकदर्शक बना रहा और अपराधी लूटपाट कर रफूचक्कर हो गये. पुलिस की साख दांव पर, गांव में तनाव : इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. पीड़ित ने नामजद अभियुक्तों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. ग्रामीणों में पुलिस की गश्ती को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन