सदर अस्पताल में जन प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद मरीजों के हित में डॉक्टरों ने ओपीडी में किया इलाज

Updated at : 23 Jan 2026 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में जन प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद मरीजों के हित में डॉक्टरों ने ओपीडी में किया इलाज

सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुक्रवार को वापस ले लिया गया.

विज्ञापन

बक्सर. सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुक्रवार को वापस ले लिया गया. वापस जन प्रतिनिधि के साथ हुए वार्ता के बाद लिया गया. जिसके बाद एक बजे अपराहन में सभी डॉक्टरों ने मरीजों के इलाज का कार्य शुरू किया. हालांकि सदर अस्पताल में पूर्व से घोषित दो दिवसीय कार्य बहिष्कार का प्रभाव दिखा. सदर अस्पताल में मरीज अपना इलाज कराने के लिए नहीं पहुंचे. जिसके कारण सदर अस्पताल परिसर में शांति बनी रही. ज्ञात हो कि प्रतिदिन इस ठंड के मौसम में भी 600 से ज्यादा की संख्या में मरीज पहुंचते है. जिससे अस्पताल परिसर मरीजों से गुलजार रहता है. वहीं डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार की सूचना के बाद पिछले दो दिनों से सुना पड़ा अस्पताल परिसर आज मरीजों से गुलजार हो जायेगा. वहीं नेताओं के सकारात्मक आश्वासन के बाद सभी कर्मी अपने ड्यूटी पर तैनात दिखे. वहीं ओपीडी की सेवा लगभग एक बजे अपराहन में शुरू हुई. मरीजों की संख्या न के बराबर दिखी. परिसर में पूरी तरह से शांति कायम थी. इमरजेंसी में इलाज कराने लिए पहुंचे आवश्यक मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया. सामान्य ओपीडी, शिशु विभाग, नेत्र विभाग, मानसिक विभाग समेत अन्य विभागों में डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज शुरू कर दिया. वहीं ओपीडी की सेवा शुरू हुई. इसके पूर्व सदर अस्पताल में जन प्रतिनिधि व विभिन्न दलों के नेता पहुंच डॉक्टरों से बातचीत किया. इस दौरान डॉक्टरों ने सुरक्षा को लेकर चिंता नेताओं के समक्ष जताया. वहीं नेताओं ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर अपना सकारात्मक आश्वासन दिया साथ ही मानवता के नाते व जनहित में मरीजों का इलाज शुरू करने की अपील किया. नेताओं में जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, बीस सूत्री सदस्य सह जदयू नेता संजय सिंह राजनेता, कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, पप्पू पांडेय, लोजपा के संजय पासवान, रोगी कल्याण समिति सदस्य सह जदयू नेता राममूर्ति राम शामिल थे. वहीं नेताओं ने सदर अस्पताल की सेवाओं में कमियों को भी जनहित में दूर करने की बातें कही. जिससे सदर अस्पताल में बेहतर सुविधायें मरीजों को मिल सके. सदर अस्पताल में सामान्य मरीजों की सेवा को लेकर भी नेताओं ने प्रबंधन से बात की. सदर अस्पताल के डॉक्टरों एवं नेताओं की बातचीत सिविल सर्जन डॉ शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती के नेतृत्व में हुआ. बातचीत भाषा के जिला सचिव डॉ संजय कुमार के साथ हुई. ज्ञात हो कि जिले के सदर अस्पताल में मंगलवार की रात्रि में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. जिसके बाद आक्राेसित लोगों के द्धारा डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया. जिसके कारण सदर अस्पताल में पिछले तीन दिनों से ओपीडी की सेवा प्रभावित थी. वहीं चिकित्सकों में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नमिता सिंह, डॉ अमलेश कुमार, डॉ डीएन सिंह, अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार समेत अन्य डॉक्टर शामिल रहे.

आज से सामान्य रूप से संचालित होंगा ओपीडी : कार्य बहिष्कार के समापन के बाद आज से ओपीडी में सामान्य मरीजों की पूर्व की भांति इलाज शुरू हो जायेगा. जिससे आवश्यक मरीज अपना इलाज करा सकेंगे. तीन दिनों के बाद सामान्य स्थिति में अस्पताल के खुलने पर आज मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने की संभावना बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन