व्यवसायी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला

Updated at : 23 Jan 2026 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला

बक्सर जिले के केसठ प्रखंड अंतर्गत किरनी गांव में हुए बलात्कार की घटना को लेकर व्यवसायी महासंघ, बिहार का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिला.

विज्ञापन

डुमरांव. बक्सर जिले के केसठ प्रखंड अंतर्गत किरनी गांव में हुए बलात्कार की घटना को लेकर व्यवसायी महासंघ, बिहार का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इस दौरान भाकपा (माले) के डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा भी मौके पर मौजूद रहे. व्यवसायी महासंघ, बिहार की ओर से प्रतिनिधि के रूप में कृष्णा केशरी, राजनाथ राम, बबलु गुप्ता, राजू चंद्रवंशी, रमेश गुप्ता, रिन्कू कुरैशी, अनिल कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार राम तथा कृष्ण रंजन गुप्ता शामिल थे. इसके अलावा भोजपुर, बक्सर और रोहतास जिले के भी प्रतिनिधियों ने प्रतिनिधि मंडल में भाग लिया. पीड़ित परिवार ने बताया कि 17 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे किरनी गांव के दो छात्र-एक छात्र और एक छात्रा-रोज की तरह कडसर से कोचिंग कर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान आरा-मोहनिया हाईवे से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम एक पुलिया के पास उमाकांत दुबे (उम्र लगभग 19–20 वर्ष) और उसके तीन साथियों ने दोनों का अपहरण कर लिया. आरोप है कि लड़के को कब्जे में लेकर अलग रखा गया, जबकि लड़की को मोटरसाइकिल पर बैठाकर कडसर नहर के पूर्व एक सुनसान झोपड़ी में ले जाया गया, जहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. परिवार के सदस्य दूसरों की दुकानों में ग्रील बनाने का काम कर किसी तरह जीविकोपार्जन करते हैं. घटना के बाद से परिवार दहशत और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है. प्रतिनिधि मंडल ने बक्सर जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब सुरक्षा मुहैया कराने, उचित मुआवजा देने और मामले में त्वरित व निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने की मांग की. प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उमाकांत दुबे बक्सर जिले में एक संगठित गिरोह खड़ा कर रहा है और उसके खिलाफ जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं. व्यवसायी महासंघ, बिहार ने बक्सर पुलिस प्रशासन से इस गिरोह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने और अपराधियों पर अंकुश लगाने की जोरदार मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन