मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर डीएम ने किया चुरामनपुर खेल मैदान का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर डीएम ने किया चुरामनपुर खेल मैदान का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है.

विज्ञापन

बक्सर. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है. इसी क्रम में शुक्रवार को डीएम साहिला ने चुरामनपुर स्थित खेल का मैदान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान डीएम ने चुरामनपुर पंचायत सरकार भवन का जायजा लिया. उन्होंने पंचायत सरकार भवन को शीघ्र पंचायत को हैंडओवर करने का निर्देश दिया ताकि पंचायत के कार्यों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकें. साथ ही उन्होंने पंचायत सरकार भवन में एक लाइब्रेरी की स्थापना करने की बात कही, जिससे ग्रामीणों विशेषकर युवाओं और छात्रों को पढ़ने की सुविधा मिल सकें. डीएम ने कहा कि पंचायत स्तर पर पुस्तकालय बनने से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इसके अलावा डीएम ने चुरामनपुर खेल मैदान के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. खेल मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण और सजावट उचित ढंग से की जाए, ताकि क्षेत्र की छवि बेहतर रूप में प्रस्तुत हो सकें. संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए. डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक सुधारों के लिए निर्देश दिये. स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. साथ ही साथ जीविका दीदियों के लिए बन रहे भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य मानकों के अनुसार पूरा किया जाये, ताकि भवन लंबे समय तक उपयोगी रहे. उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत राज्य पदाधिकारी सचिन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शंरण पांडे, राजस्व अधिकारी सदर राजन कुमार, चुरामनपुर पंचायत के मुखिया धनजी पांडे, विवेक कुमार शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन