नववर्ष पर देर शाम चलता रहा पिकनिक का दौर, साउंड सिस्टम के साथ थिरकते रहे बच्चे

नये साल की जैसे हीं घड़ी की सुई बारह पर पहुंचा, मोबाइल का रिंगटोन बजने लगी. जब 2026 नववर्ष का शुरुआत हो चुका था.
डुमरांव. नये साल की जैसे हीं घड़ी की सुई बारह पर पहुंचा, मोबाइल का रिंगटोन बजने लगी. जब 2026 नववर्ष का शुरुआत हो चुका था. सबसे पहले लोग अपने घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को बधाई और शुभकामना देने लगे. नववर्ष को लेकर आम से लेकर खास लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. जहां हर कोई अपने-अपने तरीकों से नववर्ष की बधाई दे रहा था. जहां एक ही आवाज सुनाई दे रही थी, लोग एक दूसरे को हैपी न्यू इयर, नये साल की शुभकामनाएं बोल खुशी जता रहे थे, इस दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नये साल की बधाई दी. अहले सुबह युवा और छोटे बच्चे और युवतियों ने एक दूसरे के घर पहुंच कर शुभकामनाएं दी, वहीं मिष्ठान, फल, सब्जी, दूध की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही. जहां हर कोई नये अंदाज में नववर्ष मनाने को लेकर बेताब दिखा. इस दौरान शहर से लेकर गांवों में तथा नगर स्थित नगर पंचित काली आश्रम, नगर देवी मां डुमरेजनी मंदिर, जगंली नाथ शिव मंदिर, महरौरा शिव मंदिर, लाला टोली रोड स्थित राजराजेश्वर त्रिपुर सुंदरी भगवती मंदिर, स्टेशन रोड लंगटू महादेव मंदिर सहित कुशलुपर पंचायत अंतर्गत महरौरा शिव मंदिर मेें मात्था टेक लोगों ने अपने परिवार के सुखमय जीवन की कामना करते हुए नववर्ष की खुशी को लेकर इन मंदिरों में मत्था टेक आर्शिवाद मांगा. राजगढ़ परिसर स्थित बांके बिहारी मंदिर सहित चिल्ड्रेन पार्क लोगों के लिए नववर्ष पर घुमने का बेहतर स्थल रहा. नगर सहित प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं की टोली कैमूर पहाड़ी स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर, उतर प्रदेश मंगला भवानी व विंध्याचल मंदिर, कामाख्या मंदिर, सासाराम स्थित ताराचंडी, राजरप्पा के लिए बुधवार को देर शाम ही रवाना हो गये थे. ताकि नववर्ष पर पिकनीक सहित माता के दरबार में दर्शन व पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाने के साथ आशिर्वाद प्राप्त कर सकें. वहीं साउंड सिस्टम के साथ छोटे- छोटे बच्चे थिरकते नजर आ रहे थे. नववर्ष को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के खेत खलिहानों में भी देर शाम तक पिकनिक मनाने का सिलसिला चलता रहा, जहां लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा और अपने लोगों के बीच नव वर्ष का जश्न मनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




