अखबार पढ़कर रो पड़े बस्ती के लोग : प्रभात खबर की मुहिम ने जगायी इंसाफ की आस

Updated:
विज्ञापन
अखबार पढ़कर रो पड़े बस्ती के लोग : प्रभात खबर की मुहिम ने जगायी इंसाफ की आस

बच्चों की सुरक्षित वापसी को लेकर परिजन और बस्ती के लोग लगातार चिंता के साए में जी रहे हैं.

विज्ञापन

बक्सर. शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामरेखा घाट वार्ड संख्या 15 स्थित महादलित बस्ती से लापता मासूम भाई-बहन का 12वें दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. बच्चों की सुरक्षित वापसी को लेकर परिजन और बस्ती के लोग लगातार चिंता के साए में जी रहे हैं. लोगों के घरों में मायूसी छायी रही. विकास और शीतल की याद में महादलित बस्ती के बच्चे भी मायूस हैं. वे भी लापता बच्चों को लेकर अपने परिजनों से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं. इधर बस्ती में जब भी कोई बाहरी व्यक्ति या वाहन पहुंचता है तो लोगों के मन में यह उम्मीद जाग उठती है कि शायद कोई अच्छी खबर मिले, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लग रही है. मासूम बच्चों की तलाश को लेकर स्थानीय लोगों में बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है. हालांकि इस बीच प्रभात खबर द्वारा चलाए जा रहे अभियान ने बस्ती के लोगों के भीतर उम्मीद की एक किरण जरूर जगायी है. अखबार में प्रकाशित खबर और तस्वीर को देखने के लिए बस्ती के लोग एकत्र होकर उसे देखते हुए नजर आए. उल्लेखनीय है कि बस्ती में महज एक-दो ही बच्चियां पढ़ी-लिखी हैं, जबकि स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की संख्या तकरीबन 350 है. वहीं बच्चियां अखबार में छपी खबर को पढ़कर अन्य लोगों को सुनाती दिखीं, जिससे लोगों में यह विश्वास बना है कि उनकी आवाज अब बाहर तक पहुंच रही है. जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी की शाम करीब 6 बजे 13 वर्षीय शीतल कुमारी और छह वर्षीय विकास कुमार घर से बाहर निकले थे, लेकिन उसके बाद से दोनों वापस नहीं लौटे। परिजन लगातार प्रशासन से बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं.

एसपी से आज मिलेगा रेडक्रास सोसाइटी का सदस्य : बक्सर रेडक्रास सोसायटी का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंगेंगा. यह जानकारी रेडक्रास के सचिव डॉ श्रवण तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि एसपी से शिष्टमंडल दल मुलाकात कर लापता बच्चों को ट्रैकिंग करने में मदद करेंगे. वहीं परिजनों से मिलकर भी जानकारी साझा करेंगे. वहीं दूसरी ओर सफाईकर्मियों का प्रतिनिधि मंडल भी एसपी से मुलाकात कर लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी को लेकर ज्ञापन देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन