मतदाता जागरूकता के लिए किया गया नुक्कड़ नाटक

Updated:
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए किया गया नुक्कड़ नाटक

इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

बक्सर. बिहार विधान सभा आम चुनाव के लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह के निर्देशानुसार, राजपुर प्रखंड के विभिन्न दूरस्थ एवं ग्रामीण इलाकों में शुभम उज्ज्वल समिति द्वारा मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए. इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया गया. कलाकारों ने मनोरंजक और संवादात्मक शैली में लोगों को प्रेरित करते हुए कहां कि मतदान आपका अधिकार ही नहीं, आपकी जिम्मेदारी भी है. एक वोट से देश का भविष्य तय होता है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक मतदान के महत्व को पहुंचाना और युवाओं, महिलाओं, पहली बार मतदाता बनने वालों को जागरूक करना रहा. नुक्कड़ नाटक में स्थानीय भाषा व सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से संदेश दिया गया कि. 06 नवंबर को सभी मतदाता अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह ने अपने संदेश में कहाँ कि बक्सर के हर नागरिक को इस लोकतांत्रिक पर्व में भाग लेकर मतदान करना चाहिए. हमारा संकल्प है, हर बूथ, अधिकतम मतदान. जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है. नुक्कड़ नाटक के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, जीविका दीदियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन