जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का सांसद सुधाकर सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Updated at : 23 Jan 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन

अपने अभिव्यक्ति के दौरान जितेंद्र ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने दिव्यांग साथियों के लिए बड़ी खुशी का पल करार दिया.
विज्ञापन
बक्सर. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह के हाथों फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया. इस दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के कोने-कोने से दिव्यांग जन उपस्थित हुए. सभा की अध्यक्षता जिला दिव्यांग संघ के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर तथा संचालन युवा नेता आकाश कुमार सिंह ने किया. अपने अभिव्यक्ति के दौरान जितेंद्र ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने दिव्यांग साथियों के लिए बड़ी खुशी का पल करार दिया. पुनर्वास केंद्र के मांगों व प्रयासों के लिए युवा नेता आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह अपने संघ के सदस्यों की सराहना की. सांसद सुधाकर सिंह पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज हमारे सांसद की वजह से हमारा सपना साकार हुआ है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उदघाटनकर्त्ता सांसद सुधाकर सिंह ने अपनी अभिव्यक्ति के दौरान 12 दिव्यांग जनों को मोटर स्कूटर देने की घोषणा की. सभा का धन्यवाद ज्ञापन जिला दिव्यांग संघ के सचिव प्रमोद केशरी ने किया. इसके अलावे अतिथियों में राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्याम प्रकाश सिंह, चंदन पाठक, जिला दिव्यांग संघ के कोषाध्यक्ष टीके सर, पप्पू जायसवाल, अभय कुमार, अनिल शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, अगस्त पाठक, राजू गुप्ता, दिलीप राम, पप्पू जायसवाल, अभय पासवान, भुताली राम समेत अन्य की उपस्थिति रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




