buxar news : असम के फोटोग्राफरों को होटल में बुलाकर साढ़े सात लाख की ठगी

Updated:
विज्ञापन
buxar news : असम के फोटोग्राफरों को होटल में बुलाकर साढ़े सात लाख की ठगी

buxar news : जालसाजों ने प्री-वेडिंग शूटिंग के नाम पर फोटोग्राफरों से किया था सौदा

विज्ञापन

बक्सर. जालसाजों ने प्री वेडिंग शूटिंग के नाम पर बुलाकर असम के फोटोग्राफरों के साथ ठगी कर लिया है. यह घटना सोमवार की रात शहर स्थित रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में घटी. इस मामले में असम के डिब्रूगढ़ जिला अंतर्गत डोंगरीचक गांव निवासी सुशांतो गोगोई की शिकायत पर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. इस मामले में दो कीमती कैमरे के अलावा तकरीबन साढ़े सात लाख की ठगी के आरोप लगाये गये हैं. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि असम के डिब्रूगढ़ जिले के डोंगरीचक गांव निवासी सुशांतो गोगोई और उनके साथी रितेश पांडेय को शादी की शूटिंग के नाम पर बक्सर बुलाया गया था. दोनों पेशे से वीडियोग्राफर हैं. रितेश को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर शादी की शूटिंग का ऑफर दिया था. 30 हजार रुपये में सौदा तय होने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एडवांस के तौर पर उन्हें पांच हजार रुपये गूगल पे से ट्रांसफर किये गये थे और आरोपी द्वार गुवाहाटी से बक्सर तक की ट्रेन टिकट भी भेजी थी. इसके बाद सोमवार की शाम दोनों युवक बक्सर पहुंचे तो उनसे अज्ञात व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर मिला और उन्हें नजदीक के एक निजी होटल में कमरे नंबर 201 में ठहराया. कुछ देर बाद बातचीत और भोजन के बहाने दोनों फोटोग्राफरों को होटल से बाहर बुलाया गया. इसी दौरान ठगों ने दूसरी चाबी से कमरे में घुसकर दो कैमरे, चार लेंस, बैटरी, लाइट, मेमोरी कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पर्स और नगद रुपये सहित करीब साढ़े सात लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए. कुछ देर बाद जब तथाकथित क्लाइंट नहीं लौटा तो युवकों को शक हुआ और वे कमरे में लौटे तो पूरा सामान गायब देख उनके होश उड़ गये. इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे को खंगाल छानबीन में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन