ePaper

अनुमंडलीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक, सुविधाओं की कमी पर गंभीर मंथन

Updated at : 02 Jan 2026 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक, सुविधाओं की कमी पर गंभीर मंथन

अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

डुमरांव. अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अस्पताल में व्याप्त समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं की कमी और आवश्यक संसाधनों को लेकर गंभीर चर्चा की गयी. समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से माना कि संसाधनों के अभाव में मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बैठक में सबसे पहले मरीजों के लिए स्वच्छ पेयजल की समस्या को उठाया गया. अस्पताल में आरओ सिस्टम लगाये जाने की आवश्यकता बताई गई. इसके साथ ही अस्पताल का शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आयी, जिसे नए सिरे से निर्माण कराने की जरूरत बताई गई. सुरक्षा के दृष्टिकोण से अस्पताल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सर्विसिंग कराने पर भी जोर दिया गया. इमरजेंसी वार्ड के लिए प्रिंटर की आवश्यकता, आईपीडी मरीजों के लिए आइपीडी स्लिप प्रिंट कराने (लगभग 2500 प्रति) तथा बंध्याकरण के लिए एब्डोमिनल किट की आवश्यकता को भी प्रमुखता से उठाया गया. भवन की छत पर स्थित रेलिंग के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से भविष्य में किसी अनहोनी की आशंका जतायी गयी और तत्काल मरम्मत की मांग की गयी. अस्पताल परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, मरम्मत कार्य, ट्यूबलाइट व एलइडी बल्ब, अतिरिक्त 10 रूम हीटर और 20 कंबल की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा एग्जामिनेशन टेबल, लेबर टेबल और ओटी टेबल के लिए रबर शीट, ओटी में प्रयुक्त उपकरण एवं उपस्कर की जरूरत बतायी गयी. बैठक में ड्रेनेज सिस्टम के क्षतिग्रस्त होने, पानी टंकी के ढक्कन के टूटने और सभी कक्षों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के कार्य पर भी सहमति बनी. अंत में बिजली सह प्लंबर मिस्त्री लालबाबू शर्मा का जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक लंबित मजदूरी भुगतान शीघ्र करने की मांग उठायी गयी. समिति ने सभी प्रस्तावों को संबंधित विभाग को भेजने का निर्णय लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन