शिक्षक दिवस पर ‘ज्ञानार्जन अभियान’, किसानों ने बच्चों से साझा किये खेती के आधुनिक गुर
छात्रों को जागरूक करते किसान | Prabhat Khabar Network
Buxar News : अमरपुर मध्य विद्यालय में ज्ञानार्जन अभियान के तहत छात्रों को आधुनिक और जैविक खेती के तरीकों की जानकारी दी गई. बच्चों ने किसानों से कृषि के अनुभव साझा किए.
Buxar News : राजपुर प्रखंड के अमरपुर मध्य विद्यालय में जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘ज्ञानार्जन अभियान’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय ने की. इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन की ओर से अमरपुर गांव के विशिष्ट व्यक्तियों और किसानों को आमंत्रित किया गया था.
आपके शहर में
किसानों ने बच्चों को बताये आधुनिक खेती के तरीके
कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, सिंचाई, कीट प्रबंधन सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किये. उन्होंने बच्चों को पारंपरिक खेती और आधुनिक कृषि पद्धतियों के बीच के अंतर की जानकारी देते हुए खेती में तकनीक के बढ़ते महत्व के बारे में बताया.
विशिष्ट अतिथियों और किसानों को किया गया सम्मानित
ज्ञानार्जन अभियान के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी विशिष्ट अतिथियों और किसानों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया. इसके बाद किसानों ने अपने व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से बच्चों को कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी.

ग्रामीण अनुभवों से बच्चों को सीखने का अवसर
कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को किताबों से इतर ग्रामीण जीवन और कृषि के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला. किसानों ने खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान से जुड़े अनुभव भी बच्चों के साथ साझा किये.
Also Read : कैमूर में प्रखंड कार्यालय की चहारदीवारी के पास कचरे का अंबार, दुर्गंध से राहगीर परेशान
किसानों समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे मौजूद
कार्यक्रम में किसान सुरदेव यादव, संस्थान सिंह, मदन यादव, ललन सिंह और संजय सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. इसके साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी ज्ञानार्जन अभियान में मौजूद रहे.
Also Read : कैमूर के बहेरी में मारपीट के दौरान फायरिंग, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए