इलाज के दौरान सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल गेट पर सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
इलाज के दौरान सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल गेट पर सड़क जाम

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने बुधवार को सदर अस्पताल स्थित चौसा-बक्सर सड़क को जाम कर दिया.

विज्ञापन

बक्सर. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने बुधवार को सदर अस्पताल स्थित चौसा-बक्सर सड़क को जाम कर दिया. काफी देर तक परिजनों ने हंगामा किया. परिजनाें ने सदर अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. जिसके कारण बक्सर चौसा मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया. जिसकी सुचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची. जाम नहीं हटने पर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय पहुंचकर मामले में परिजनों से बात कर शांत कराया. जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका. ज्ञात हो कि मंगलवार की देर रात बक्सर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी राजेश बिंद की पत्नी हेमंती देवी (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है. महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. परिजनों के अनुसार मंगलवार को कै-दस्त होने पर उसे मंगलवार की देर रात्रि में सदर अस्पताल के इंमरजेंसी में लाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद इंजेक्टशन लिखा. इंजेक्शन लगने के बाद महिला का शरीर काला पड़ने लगा. जिसके कुछ समय के बाद मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों में आक्रोस कायम हो गया. परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद डॉक्टर एवं स्टाफ मौके से फरार हो गये. जिससे आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर को बुलाने एवं कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करते रहे. इस संबंध में गौरव पांडेय ने कहा कि परिजनों को समझाकर मामला को शांत कराया गया. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन