बक्सर: तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में घायल युवक.
Buxar News : घायल युवक की पहचान गायघाट निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी.वहीं बाइक सवार की पहचान सहियार निवासी 35 वर्षीय गौतम कुमार श्रीवास्तव के रूप में की गई.
सिमरी (बक्सर) से शालिग्राम दूबे की रिपोर्ट
Buxar News: सिमरी थाना क्षेत्र के आशापडरी सिमरी पथ पर पानी टंकी के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
घायल युवक की पहचान गायघाट निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी. घटना मंगलवार की देर शाम की बतायी जा रही है. टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
जांच में जुटी पुलिस, दोनों सदर अस्पताल रेफर
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. पुलिस के साथ वहां मौजूद लोगों ने दोनों जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों जख्मी को सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया.
गलत दिशा से आ रही बाइक ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गायघाट निवासी दीपक कुमार दुकान से कुछ समान खरीद कर अपने गांव गायघाट पैदल जा रहा था. इसी दौरान गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर युवक मे टक्कर मार दी. सड़क हादसा मे बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. बाइक सवार की पहचान सहियार निवासी 35 वर्षीय गौतम कुमार श्रीवास्तव के रूप में की गई. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड इकठ्ठा हो गई और बचाव कार्य मे जुट गए.
Also Read : डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में बिजली आपूर्ति ठप, पेड़ के नीचे नवजात का इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










