भंडारे के साथ संपन्न हुआ 19 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, उमड़े साधु-संत

Updated:
विज्ञापन
भंडारे के साथ संपन्न हुआ 19 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, उमड़े साधु-संत

संतों ने महात्मा जी के कृतित्व और उनके महान व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

विज्ञापन

बक्सर. महान संत श्री नारायण दास जी भक्तमाली पूज्य मामा जी महाराज के प्रथम कृपा शिष्य श्री रामचरित्र दास जी महाराज जी की स्मृति में आयोजित उन्नीस दिवसीय कार्यक्रम विशाल भंडारे के साथ विधि-विधान पूर्वक बुधवार को संपन्न हो गया. इस मौके पर भक्तों ने उन्हें भावभीनी भावांजलि अर्पित की. इस समापन अवसर पर आयोजित चरण पादुका पूजन और श्री विग्रह अर्चा पूजन कार्यक्रम में बक्सर क्षेत्र के भक्तों के साथ-साथ अयोध्या, वृंदावन और वाराणसी से आए मूर्धन्य संतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. संतों ने महात्मा जी के कृतित्व और उनके महान व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस महोत्सव में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि मोकामा, पटना, जहानाबाद, मुंगेर, बलिया, मऊ, गोरखपुर, बरेली, टुंडला और दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. पूज्य आचार्य नरहरि दास जी महाराज,पूज्य राघवाचार्य दास जी महाराज,पूज्य विजय भैया (बावरी सखि), हरि जी, अखिल भारती (बचा जी), मनमोहन शरण, कवि नंद बिहारी, डॉ. रवि कुमार, अनिमेष राय, दिन दयाल शरण, रामु जी, अशोक मिश्रा, उर्मिला, बिनीता, रवि लाल, नीतीश ने भावांजलि अर्पित किया. वहीं पूज्य चरण रामरज दास जी महाराज बरसाने धाम, पूज्या सियादीदी, पूज्य नाभापिठाधीश्वर सुतीक्ष्ण दास जी महाराज ने भी भावांजलि अर्पित मोबाइल फोन के माध्यम से की. आयोजन समिति की ओर से जानकारी दी गयी कि पूज्य गुरुदेव भगवान श्री नारायण दास जी भक्तमाली मामा जी महाराज की पुण्य स्मृति महोत्सव के अवसर पर आगामी 31 जनवरी से 4 फरवरी तक पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम हनुमत धाम मंदिर में आयोजित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन