बक्सर के पुराना भोजपुर में कई दिनों से ठप जलापूर्ति बहाल, 300 घरों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

मैकेनिक मोटर ठीक करते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर के पुराना भोजपुर में जल-नल योजना की पेयजल आपूर्ति कई दिनों बाद बहाल कर दी गई है. खराब मोटर को बदलकर और पाइपलाइन लीकेज ठीक करने से 300 घरों की पानी की समस्या हल हुई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है.

विज्ञापन

Buxar News : पुराना भोजपुर के वार्ड संख्या-2 में जल-नल योजना के तहत कई दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति सोमवार को बहाल कर दी गयी. मोटर खराब होने के कारण करीब 300 घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप थी. इससे वार्डवासियों को पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा था.

विज्ञापन

शिकायत के बाद हरकत में आया नगर परिषद

पेयजल संकट से परेशान स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार से इसकी शिकायत की. उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल समस्या दूर कराने की मांग की. इसके बाद नगर परिषद की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जलापूर्ति व्यवस्था की जांच की. जांच के बाद खराब मोटर को बदलने की कार्रवाई शुरू की गयी.

Also Read : कैमूर के तीन ऐतिहासिक मेलों को राजकीय दर्जा देने की मांग, मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को भेजा ज्ञापन

दो एचपी की जगह लगाया गया तीन एचपी का मोटर

जांच के दौरान पुराने दो एचपी के खराब मोटर को हटाकर उसकी जगह तीन एचपी का नया मोटर लगाया गया. इससे जलापूर्ति की क्षमता बढ़ने के साथ व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत हुई है. वहीं, जांच के दौरान पाइपलाइन में दो स्थानों पर लीकेज भी मिला, जिसे तकनीकी टीम ने तत्काल दुरुस्त कर दिया.

Also Read : कैमूर में साइबर ठगी की रकम पुलिस ने करायी वापस, समय पर शिकायत से पीड़िता को मिली राहत

जलापूर्ति बहाल होने से लोगों को मिली राहत

मोटर बदलने और पाइपलाइन का लीकेज ठीक करने के बाद जल-नल योजना से पानी की आपूर्ति सुचारु हो गयी. इससे वार्ड के करीब 300 घरों को बड़ी राहत मिली है. कई दिनों से पेयजल संकट झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली.

स्थानीय निवासियों ने समस्या के समाधान के लिए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार की पहल की सराहना की. लोगों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे के प्रति भी आभार जताया.

Also Read : कैमूर: दो बच्चों के साथ विवाहिता लापता, पिता ने थाने में दिया आवेदन, प्राथमिकी दर्ज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन