सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली में हिंदी दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ. विद्यार्थियों ने उत्साह से निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया और हिंदी भाषा के महत्व को समझा. प्रधानाचार्य ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और स्वाभिमान है.

विज्ञापन

Buxar News : सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली में प्रातः वंदना सभा के बाद हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराया गया. इस दौरान प्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और भावनाओं की अभिव्यक्ति है. हमें अपनी हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए और दैनिक जीवन में हिंदी को सम्मानपूर्वक बोलने, लिखने और पढ़ने का प्रयास करना चाहिए.

विज्ञापन

हिंदी हमारी पहचान और स्वाभिमान है

प्रधानाचार्य ने कहा कि जिस भाषा में हमारी भावनाएं सहज रूप से व्यक्त होती हैं, उस भाषा का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. वक्ताओं ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हिंदी दिवस पर संकल्प लें कि हिंदी का सम्मान करेंगे, अधिकाधिक प्रयोग करेंगे और अपनी मातृभाषा को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और हमारा स्वाभिमान है.

Also Read : कैमूर के चैनपुर में हथियार तस्करी की तैयारी का खुलासा, देसी कट्टा व राइफल के बैरल समेत तीन कारतूस बरामद

अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी सहभागिता

इस अवसर पर भैया-बहनों ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता के तहत वर्गानुसार विभिन्न विषयों पर निबंध लेखन किया. विद्यार्थियों ने 'पंच परिवर्तन : पर्यावरण के विशेष संदर्भ में', 'नागरिक कर्तव्य : हमारा धर्म', 'वंदे मातरम् के 150 वर्ष' और 'मेरे विद्यालय में दैनिक वंदना' जैसे विषयों पर निबंध लिखकर अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज करायी.

Also Read : कैमूर के तीन ऐतिहासिक मेलों को राजकीय दर्जा देने की मांग, मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को भेजा ज्ञापन

आचार्य और आचार्याओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम की देखरेख उप प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार, ब्रजेश राय, विवेक राय, ईश्वर चंद्र, मदन पांडेय, अमित राय, अनूप चौबे, सत्येंद्र उपाध्याय, अखिलेश राय और धीरेंद्र कुमार सिंह ने की. इस दौरान विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या एवं भैया-बहनों की उपस्थिति रही.

Also Read : कैमूर: दो बच्चों के साथ विवाहिता लापता, पिता ने थाने में दिया आवेदन, प्राथमिकी दर्ज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन