गोलंबर से औद्योगिक क्षेत्र तक बक्सर के एनएच-922 पर जलजमाव, सड़क की गुणवत्ता पर मंडराया खतरा
एनएच किनारे जलजमाव की तस्वीर
Buxar News : बक्सर-पटना NH-922 पर गोलंबर से औद्योगिक क्षेत्र तक जलजमाव की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है. नालियों के अभाव में घरों का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़कें तालाब जैसी दिखने लगी हैं और उनकी गुणवत्ता को भारी नुकसान हो रहा है.
Buxar News : बक्सर नगर से होकर गुजरने वाले बक्सर-पटना एनएच-922 पर गोलंबर से औद्योगिक क्षेत्र तक नालियों का पानी सड़क पर जमा होने से जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. सड़क के बड़े हिस्से में पानी जमा होने के कारण यहां तालाब जैसी स्थिति बन गयी है. लगातार जलजमाव से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है और कई जगह सड़क खराब भी हो गयी है. इससे आसपास रहने वाले लोगों और व्यवसायियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
नाली के अभाव में सड़क पर बह रहा घरों का पानी
नगर के गोलंबर के पास वार्ड नंबर 41 के घरों और आसपास के मोहल्लों से निकलने वाले नाले का पानी सड़क पर ही बह रहा है. पानी की निकासी के लिए गोलंबर के पास पर्याप्त नाला नहीं होने के कारण यह पानी सड़क पर जमा हो रहा है. धीरे-धीरे जलजमाव का दायरा बढ़ता जा रहा है और फोर लेन की लगभग आधी सड़क पानी में डूब गयी है.
Also Read : हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की आराधना में डूबीं महिलाएं, निर्जला व्रत रख मांगा अखंड सौभाग्य
जलजमाव से सड़क की गुणवत्ता पर पड़ रहा असर
बक्सर-पटना एनएच-922 का निर्माण काफी मजबूत तरीके से कराया गया है, लेकिन लगातार पानी जमा रहने के कारण सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने लगी है. औद्योगिक क्षेत्र के पश्चिमी गेट के पास सड़क के किनारे बड़े हिस्से में नाली का पानी लगातार बह रहा है. जलजमाव के बीच से वाहनों के गुजरने पर सड़क से पानी पिचकारी की तरह निकलता है. इससे सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गयी सामग्री भी धुलने लगी है.
घर और दुकानों तक पहुंचने के लिए ईंट का सहारा
सड़क पर पानी जमा होने से आसपास स्थित घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है. स्थिति से परेशान कुछ लोगों ने अपने घरों और दुकानों तक पहुंचने के लिए ईंट के टुकड़े बिछाये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा पानी का दायरा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी, तो समस्या और गंभीर हो सकती है.
Also Read : बद्री नारायण महाविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ सातवें दिन भी धरना जारी, 48 घंटे का अल्टीमेटम
औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों को भी परेशानी
औद्योगिक क्षेत्र के पास सड़क पर जलजमाव होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भारी और छोटे वाहनों के गुजरने पर जमा पानी सड़क पर चारों ओर फैल जाता है. लगातार पानी के संपर्क में रहने से सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गयी है.
कहते हैं एनएचएआई अधिकारी
एनएचएआई के अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि बक्सर से होकर भागलपुर तक सड़क का निर्माण कराया जाना है. प्रस्तावित सड़क निर्माण के साथ ही गोलंबर के पास सड़क के किनारे और सड़क पर बह रहे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण कराया जायेगा.
Also Read : रोहतास के खनेठी मध्य विद्यालय में जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर 301 छात्र, विषयवार शिक्षकों की भी कमी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए