बक्सर में ट्रक चालक से 20 हजार रुपये और मोबाइल की लूट, चार घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : नावानगर-सिकरौल पथ पर धवाछुआ मोड़ के पास एक ट्रक चालक से 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन की लूट हुई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार घंटे के भीतर तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों ने छिनतई और बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

विज्ञापन

Buxar News : नावानगर थाना क्षेत्र के नावानगर-सिकरौल पथ पर धवाछुआ मोड़ के पास दो बाइक सवार चार अपराधियों ने एक ट्रक चालक से 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया. घटना की सूचना मिलने के महज चार घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया. मामले को लेकर डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी.

विज्ञापन

लूट की सूचना मिलते ही गठित की गयी पुलिस टीम

एसडीपीओ समीर कुमार सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को ट्रक चालक से लूट की सूचना पुलिस को मिली थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, कोरान सराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार और डीआईयू की टीम को शामिल किया गया.

छापेमारी कर तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान धवाछुआ गांव निवासी मुकेश कुमार पासवान, अतिमी निवासी कृष्णा कुमार यादव और हसवाडीह निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने तीनों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

खर्च के लिए करते थे छिनतई और बाइक चोरी

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि जरूरत के खर्चों को पूरा करने के लिए वे लोग छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसके अलावा बाइक चोरी करने की बात भी उन्होंने स्वीकार की है. पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Also Read : बक्सर: भगवान वामन की 23 को निकाली जायेगी भव्य रथयात्रा, बैठक में तैयारियों पर की गयी चर्चा

लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल दो बाइक बरामद

एसडीपीओ ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गयी दो बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. साथ ही ट्रक चालक से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है.

Also Read : बक्सर: बिहार सेंट्रल स्कूल में हिंदी दिवस पर चेतना शिविर, विद्यार्थियों को बताया मातृभाषा का महत्व

सिकरौल से गिट्टी अनलोड कर लौट रहा था ट्रक चालक

ज्ञात हो कि ट्रक चालक सिकरौल से गिट्टी अनलोड कर वापस लौट रहा था. इसी दौरान धवाछुआ मोड़ के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ट्रक को रोककर चालक से 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था. घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read : रोहतास में बक्से का ताला तोड़ डेढ़ लाख रुपये लेकर पत्नी फरार, पति ने दर्ज करायी प्राथमिकी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन