केसठ ग्रामीण बैंक में तीन दिन बाद उमड़ी ग्राहकों की भीड़, पर्व-त्योहार के मौसम में बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

केसठ ग्रामीण बैंक की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : केसठ के एकमात्र ग्रामीण बैंक में तीन दिनों की बंदी के बाद सोमवार को ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पर्व-त्योहारों के मौसम को देखते हुए, बैंक ने अपनी सेवाएं जारी रखीं, लेकिन उपभोक्ताओं को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Buxar News : केसठ प्रखंड के एकमात्र ग्रामीण बैंक केसठ में लगातार तीन दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता बैंक परिसर में अपने खातों से संबंधित कार्य और लेन-देन के लिए पहुंचने लगे.

विज्ञापन

तीन दिनों तक बंद रहा था बैंक

ग्रामीण बैंक केसठ के शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बैंककर्मियों की हड़ताल, शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहा. सोमवार को बैंक खुलने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता विभिन्न बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे, जिससे परिसर में भीड़ बढ़ गयी.

Also Read : बक्सर: भगवान वामन की 23 को निकाली जायेगी भव्य रथयात्रा, बैठक में तैयारियों पर की गयी चर्चा

30 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं बैंक से जुड़े

शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के माध्यम से उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना समेत कई सरकारी योजनाओं की राशि लाभुकों के खातों में आती है. बैंक से करीब 30 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं. पर्व-त्योहार का मौसम होने के कारण तीन दिनों के अवकाश के बाद बैंक खुलने पर ग्राहकों की संख्या और अधिक बढ़ गयी.

Also Read : बक्सर: बिहार सेंट्रल स्कूल में हिंदी दिवस पर चेतना शिविर, विद्यार्थियों को बताया मातृभाषा का महत्व

उपभोक्ताओं को नियमित रूप से मिल रही बैंकिंग सेवाएं

शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि बैंक में उपभोक्ताओं के खातों से संबंधित लेन-देन का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है. बैंककर्मियों द्वारा ग्राहकों को आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं, ताकि भीड़ के बावजूद किसी तरह की परेशानी न हो.

Also Read : बक्सर में ट्रक चालक से 20 हजार रुपये और मोबाइल की लूट, चार घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन